आगे आगे ड्रेस पीछे पीछे हसीनाएं... ये कैसे फैशन है? इंटरनेट पर मचा बवाल

आज के समय में फैशन में आए दिन बदलाव देखे जाते हैं. फैशन डिज़ाइनर की भी लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि छोटे से बड़े लोग तक हर कोई डिज़ाइनर कपड़े पहनना पसंद कर रहा है. फैशन डिज़ाइनर्स भी कुछ नया ट्राई करने के चक़्कर में कई बार कुछ ऐसा तैयार कर देते हैं. जिसे देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे उदाहरण देखने के लिए मिल जाते हैं.
वायरल वीडियो में अजीब सी ड्रेस पहने नज़र आईं मॉडल्स
हाल ही में एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में भी बना हुआ है. इस वीडियो को देख हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है. दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में कई सारी मॉडल्स नजर आ रही है जिन्होंने अजीबोगरीब कपड़े पहने हुए हैं. इतना ही नहीं वह रैंप पर वॉक करती हुई नजर आई.
अजीबो-गरीब ड्रेसेस को देख यूजर्स का फूटा गुस्सा
इतना ही नहीं उनकी डिजाइनर ड्रेस देख हर किसी का सिर घूम गया. बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स को ये ड्रेस जरा भी पसंद नहीं आई और कई सारे लोगों ने तो इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं देते हुए कमेंट किया है. वायरल हो रही वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रैंप पर कई सारी मॉडल्स अनोखी ड्रेस पहनते हुए वॉक करती हुई नजर आ रही है.
वीडियो पर भड़के यूजर्स
लेकिन आपको बता दें कि इन मॉडल की स्टाइल को देखते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा गुस्सा आ जाते हैं और इतना ही नहीं इस वीडियो पर तो लोगों ने मीम्स भी शेयर कर डाले हैं. साथ ही साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल होता हुआ नजर आया. वही आपको बता दें कि इस वीडियो को @Figensport नामक एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications











