‘सूर्यवंशम’ में बिग बी अमिताभ बच्चन संग स्क्रीन शेयर किया था Birthday Boy ईशान खट्टर ने

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम किया है। एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन रहता है। लोग समझते हैं कि ईशान, शाहिद के सगे भाई हैं लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि दोनों के पिता अलग हैं।
ईशान और शाहिद आपस में सौतेले भाई हैं। ईशान खट्टर 1 नवंबर को अपना हैप्पी वाला बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ईशान खट्टर जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं।
आइए बर्थडे बॉय ईशान खट्टर के बारे में कुछ अनजाने किस्सों से आपको रूबरू करवाते हैं-

फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का थे हिस्सा
अमिताभ बच्चन के पिता-पुत्र की डबल रोल वाली फिल्म 'सूर्यवंशम' का हिस्सा एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ईशान खट्टर थे। फिल्म में ईशान के पिता राजेश खट्टर ने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई के किरदार में नजर आये थे। काफी कम लोगों को ही पता है कि ईशान खट्टर ने फिल्म में अमिताभ बच्चन की पोती और राजेश खट्टर की बेटी का किरदार निभाया था। जी हां, फिल्म में ईशान एक लड़की बने थे।

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी किया काम
ईशान खट्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। ईशान ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने बड़े भाई शाहिद के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इससे पहले ईशान ने फिल्म 'लाइफ हो तो ऐसी' में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म में उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। बॉलीवुड में ईशान खट्टर ने फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए ईशान को बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था।

शाहिद से हमेशा सीखने की कोशिश की
अपने एक इंटरव्यू के दौरान ईशान खट्टर ने बताया कि जब वह फिल्मों में काम नहीं करते थे, तब भी वह शाहिद कपूर से फिल्मों के बारे में बात किया करते थे। वह फिल्में कैसे चुनते हैं, इस बारे में उनसे हमेशा पूछते रहते थे। ईशान ने बताया कि कई बार तो ऐसा भी होता था कि शाहिद झुंझलाकर कह देते थे, "Come on kid मैं यहां कुछ सीरियस काम कर रहा हूं।" ईशान का कहना है कि हम दोनों ही अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं। इसलिए हमेशा उनसे सीखने की कोशिश करता रहता हूं।

अगली फिल्म में दिखेंगे कैटरीना कैफ संग
अनन्या पांडे और जह्नावी कपूर के साथ फिल्मों में काम कर चुके ईशान खट्टर एक को कूल तो दूसरी को अपने काम के प्रति सीरियस मानते हैं। ईशान अपनी अगली फिल्म 'फोन भूत' में वह कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का तीनों स्टार जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











