नेशनल टीवी पर काजोल ने अजय देवगन को क्यों बोला, जूता मारूंगी... घर जाना है या नहीं? जानिए ऐसा क्या हुआ!

Kajol Devgan in Koffee With Karan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को बॉलीवुड का पावर कपल कहां जाता है। 1999 को इस कपल ने शादी की थी और आज भी यह बेहद खुश हैं।
लेकिन एक बार ऐसा भी समय आया था जब काजोल नेशनल टीवी पर अजय देवगन को ये बोलने पर मजबूर हो गई कि 'जूता निकालकर मारूंगी' और 'घर जाना है या नहीं'। आखिर ऐसा क्या हुआ था, चलिए जाते हुए ये मजेदार किस्सा।
दरअसल, कॉफी विद करण में अक्सर सेलिब्रिटी अपना या तो आपा खो बैठते हैं या फिर अपनी सीक्रेट लाइफ के बारे में बताने पर मजबूर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था काजोल और अजय देवगन के साथ। जब रैपिड फायर राउंड चल रहा था तो उस दौरान ये कपल बहुत मस्ती करता हुआ नजर आया।
रैपिड फायर में जब अजय देवगन से पूछा गया, आज के समय में काजोल के ऑपोजिट कौन सा एक्टर आपको परफेक्ट लगता है तो इसके जवाब में अजय देवगन ने पूछा, बेटा या कौन? इस बात पर काजोल भड़क गई और बोली, 'जूता निकाल....' इतना ही काजोल ने बोला था कि करण जौहर ने उनको चुप करा दिया और कहा कि नेशनल टीवी पर यह सब नहीं?
वही जब रैपिड फायर में करण जौहर ने जब अजय देवगन से एक और सवाल पूछा, वह कौन सी बात है जो कि हर हस्बेंड अपनी बीवी से झूठ बोलता है? अजय देवगन इसका जवाब में कहा, आई लव माय वाइफ। इस पर काजोल गुस्से से आग बबूला हो गईं तो अजय देवगन ने जरते हुए कहा, 'मैं दूसरों की बात कर रहा हूं', तुम्हारी नहीं। काजोल ने बोला, तुम्हें घर जाना है या नहीं?
यह तो एक हंसी-मजाक था और खेल खेल में निकल गया लेकिन काजोल का रिएक्शन नेशनल टीवी पर इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोगों के बीच तरोताजा है। काजोल भी किसी आम महिला की तरह वैसे ही रिएक्ट कर रही थीं जैसे आमतौर पर पत्नियां करती हैं। बेचारे अजय देवगन इन सबके बीच कुछ नहीं कह पाए, सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए। आपको बता दें काजोल कि जल्द ही फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications