VIDEO: 'इतने हैंडसम हो, शादी क्यों नहीं की...', राहुल गांधी ने खोला राज, फिर बोले- खत्म, टाटा, बाय-बाय

Rahul Gandhi

हर कोई यही सवाल पूछता है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अभी तक शादी नहीं क्यों नहीं की? कुछ लोग तो अपने ही मन से कहानी बुनने लग जाते हैं। लेकिन अब ऐसे ही सवालों का जवाब खुद राहुल गांधी ने मंगलवार को जयपुर में दिया। दरअसल शहर के महारानी कॉलेज में छात्रों के साथ में बातचीत करने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

राहुल गांधी ने अभी तक शादीशुदा क्यों नहीं की?

दरअसल कथित तौर पर राहुल गांधी से छात्राओं ने उनके निजी जीवन और पसंद और नापसंद के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और सवाल पूछे। एक छात्रा ने उनसे पूछ लिया कि स्मार्ट और अच्छा दिखने के बावजूद उन्होंने शादी क्यों नहीं की। इस पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी तरीके से समर्पित हो चुके हैं और इसीलिए शादी के लिए उनके जीवन में कोई भी गुंजाइश नहीं है।

राहुल गांधी अपनी त्वचा का ऐसे रखते हैं ख्याल

इस सवाल के जवाब पर 53 साल के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी में पूरी तरीके से उलझ चुके हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा व्यंजनों के बारे में बताया कि उन्हें करेला, मटर और पलक छोड़कर कोई भी चीज खाने में दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी ने अपने पसंदीदा गंतव्य पर बात करते हुए कहा कि मुझे ऐसी जगह पर जाना बहुत पसंद है जहां पर मैं नहीं गया हूं। मुझे नई जगह पर जाना काफी पसंद है।छात्रों ने उनकी त्वचा की देखभाल की डेली रूटीन के बारे में पूछा तो राहुल गांधी ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल उन्होंने जवाब में बताया कि वह अपना चेहरा सिर्फ पानी से धोते हैं और कोई भी क्रीम या साबुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

राहुल गांधी ने खत्म, टाटा, बाय-बाय मीम पर दिया ऐसा रिएक्शन

राहुल गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देने की बात कही और उनकी वित्तीय स्वतंत्रता की भी वकालत की। उन्होंने महिलाओं को धन और शक्ति को समझने के लिए भी कहा क्योंकि उनका यही मानना है कि इन्हीं क्षेत्रों में उन्हें ज्ञान से सच्ची स्वतंत्रता मिल सकती है। बातचीत के वक्त राहुल गांधी को एक लोकप्रिय नेम याद आ गया और इसको बोलते हुए देखा गया कि खत्म, टाटा, बाय-बाय। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कई बार वाक्यांशों का उपयोग करना पड़ जाता है और उन्होंने मजाक में ही इस वाक्यांश को कह दिया।

Read more about: rahul gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X