2023 में फिल्मी पर्दे पर फिर से जलवा बिखेरेंगी ये हिट जोड़ियां

Cover Image

साल 2023 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों का दर्शकों और समीक्षकों दोनों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में कई फिल्मी जोड़ियां ऐसी भी हैं, जो इससे पहले ना सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं बल्कि काफी हिट भी रही है। इन जोड़ियों को फिर से फिल्मी पर्दे पर देखने का इंतजार फैंस पिछले काफी समय से कर रहे हैं।

आइए आपको बताते हैं कौन सी हिट जोड़ी इस साल फिर से वापस लौट रही हैं :

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण :

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण :

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी इस साल जनवरी में एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों फिल्म 'पठान' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्मों में काम किया था। ना सिर्फ ये सभी फिल्में हिट हुई बल्कि दोनों की जोड़ी भी हिट साबित हुई।

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट :

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट :

फिल्म 'गलिबॉय' की हिट जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस साल फिर से फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से वापस लौट रही है। यह फिल्म कई मायनों में बेहद खास बतायी जा रही है। मां बनने के बाद रिलीज हो रही आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म होगी।

सलमान खान-कैटरीना कैफ :

सलमान खान-कैटरीना कैफ :

सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों कई फिल्मों जैसे 'टाईगर', 'टाईगर जिंदा है', 'भारत', 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यों किया' में काम कर चुके हैं। अब इस साल दिवाली के समय 'टाईगर 3' में दोनों एक बार फिर से नजर आने वाले हैं, जिसका भाईजान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी :

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी :

पिछले साल कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हिट जोड़ी वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद ही दोनों के बीच अफेयर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगी थी। इस साल दोनों फिर से फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में एक साथ नजर आने वाले हैं।

राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर :

राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर :

2021 में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर फिल्म 'रुही' में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था। इस साल दोनों एक बार फिर से फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X