2022 में हिंदी फिल्मों के इन गानों ने जमाया अपना रंग, चढ़े हर किसी की जुबान पर

साल 2022 खत्म होने में बस कुछ दिनों का समय ही रह गया है। साल के अंत में हर कोई इस साल से जुड़ी अपनी यादों को सहेजकर रख रहा है। इस साल कई फिल्मी गानों ने धूम मचाया और लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इस लिस्ट में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का केसरिया से लेकर 'आरआरआर' का नाचो-नाचो तक शामिल है। लोगों ने इन गानों को खूब सुना और पसंद भी किया।
आइए आपको बताते हैं 2022 में किन फिल्मी गानों ने लोगों के दिलों में अपना रंग जमाया :

केसरिया :
रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की रील लाइफ रोमांस से सभी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना केसरिया को हर किसी ने काफी पसंद किया। इस गाने को प्रीतम ने बनाया और अरिजीत सिंह ने इस गाने को गाया है। बनारस के घाटों पर फिल्माये गये इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। हालांकि इसी गाने के फुल वर्जन के रिलीज होने के बाद 'लव स्टोरियां' के लिए ट्रोल भी काफी किया गया था।

मेरी जान :
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का गाना मेरी जान ऐसा गाना है जो हर रोमांटिक कपल को काफी पसंद आया। कार की बैक सीट पर आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी पर फिल्माया गया गाना 'मेरी जान' इन दोनों के प्यार की गहराई के बारे में बताता है। गाने में शांतनु माहेश्वरी आलिया भट्ट के करीब जाने की कोशिश करता है लेकिन आलिया उसे अपने करीब नहीं आने देती और बड़ी ही खूबसूरती के साथ टीज करती हैं। इस गाने को नीति मोहन ने गाया है और कृति महेश ने बहुत ही खूबसूरती के साथ कोरियोग्राफ किया है।

रसिया :
केसरिया के बाद फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा गाना, रसिया को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसे पूरे साल सुना गया। इस गाने का म्यूजिक भी प्रीतम ने ही दिया था और गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इस गाने को तुषार और श्रेया घोषाल ने गाया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय स्टारर यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।

नाचो-नाचो :
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का गाना नाचो-नाचो साल 2022 में पार्टियों में बजने वाला सबसे हिट गाना रहा। इस गाने में जूनियर एनटीआर और रामचरण की एनर्जी देखते ही बनती है। गाने को विशाल मिश्रा और राहुल सिप्लीगंज ने गाया था। फिल्म के साथ-साथ इस गाने को भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी काम किया था।

श्रीवल्ली :
2022 में लोगों की जुबान पर चढ़े गानों की बात हो और फिल्म 'पुष्पा' के गाने श्रीवल्ली के बारे में बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर इस गाने को फिल्माया गया था। इस गाने के साथ-साथ अल्लू अर्जुन का श्रीवल्ली डांस भी लोगों में और खासतौर पर बच्चों में काफी हिट हुआ था। वहीं इसी फिल्म के आइटम सॉन्ग 'ऊं अंटवा' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था।

माहिया मैनू :
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' एक रियल लाइफ खिलाड़ी की बायोपिक थी। यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पायी लेकिन फिल्म का गाना 'माहिया मैनू' लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने को साकेत और परंपरा टंडन ने गाया था।

हाय चकाचक :
फिल्म 'अतरंगी रे' के डांस नंबर चकाचक को लोगों ने काफी पसंद किया। शादियों और खासतौर पर बैचलर पार्टियों में इस साल यह गाना छाया रहा। इस गाने को सारा अली खान पर फिल्माया गया था। फिल्म में सारा के साथ साउथ सुपरस्टार धनुष ने भी काम किया था। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया था।


Click it and Unblock the Notifications











