साल 1997 बॉलीवुड के लिए रहा शानदार, अक्षय-सलमान के डबल रोल हुए फेल, सनी देओल मार ले गए बाज़ी

साल 1997 हिंदी सिनेमा के लिए बहुत ही दिलचस्प रहा. ऐसा इसीलिए क्योंकि इस साल में लगभग सभी सितारों की फिल्में रिलीज हुई थी. फिर चाहे वह सलमान खान हो या फिर शाहरुख खान. इन दिनों सलमान खान की कॉमेडी में अपना हाथ आजमा रहे थे और इतना ही नहीं शाहरुख खान रोमांस में पूरी तरीके से डूब चुके थे. अगर अक्षय कुमार की बात की जाए तो उन दिनों में एक्शन फिल्मों में ज्यादा काम कर रहे थे और दर्शकों को भी इंप्रेस कर रहे थे. लेकिन सनी देओल अपनी देशभक्ति से सारी लाइमलाइट लूटकर सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गए.
सलमान और अक्षय की फ़िल्म भी हुईं फ्लॉप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1997 में ही सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' रिलीज हुई थी और उसमें एक्टर का डबल रोल भी दिखाया गया था. करिश्मा कपूर के साथ-साथ रंभा भी इस फिल्म में एक्टर के साथ लीड किरदार में नजर आई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. इसी साल अक्षय कुमार की कुछ फिल्में रिलीज हुई जिसमें मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जो सेमी हिट गई तो वहीं दर्शकों द्वारा एक्टर की किसी भी फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया.
शाहरुख़ खान भी पर्दे पर कुछ ख़ास नहीं दिखा पाए कमाल
वहीं अगर हम रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की बात करें तो आपको बता दें कि इस साल उनकी चार फिल्में रिलीज हुई थी. जिसमें कोयला, दिल तो पागल है, परदेस और यस बॉस भी शामिल हैं. लेकिन एक्टर की 'कोयला' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. 'परदेस' फिल्म को भी दर्शकों द्वारा कुछ खास प्यार नहीं मिला. माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के साथ में 'दिल तो पागल है' फिल्म भी फ्लॉप हुई और बाद में जूही चावला के साथ आई 'यस बॉस' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
सनी देओल ने लूटी महफ़िल
लेकिन इस साल बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल अपना जलवा दिखा रहे थे। बता दें कि इन दिनों सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन साल 1997 में आई एक्टर की फिल्म 'बॉर्डर' काफी ज्यादा सुपरहिट गई थी. इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 655.7 मिलियन यानी कि 65.57 करोड़ की कमाई की थी. सनी देओल की फिल्म देशभक्ति से भरी हुई थी और दर्शकों को भी खूब उन्होंने इंप्रेस किया.
साल 1997 रहा बॉलीवुड के लिए खास
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1997 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण रहा था. ऐसा इसीलिए क्योंकि उस साल लगभग सभी सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रदर्शन किया. लेकिन कुछ सितारों की फिल्में हिट गई तो कुछ की फ्लॉप हुई. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी है जो कि आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है.


Click it and Unblock the Notifications











