बॉलीवुड हीरोइनों से खूब लपके हैं पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कैच, एक हसीना ने तो छोड़ दिया था देश लेकिन...

भारत और पाकिस्तान में वैसे तो काफी मतभेद देखे जाते हैं और दोनों के रिश्ते भी कुछ खास नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते बहुत ही नाजुक है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पाकिस्तान क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका अफेयर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ में था।
वसीम अकरम
पाकिस्तान के क्रिकेटर वसीम अकरम का नाम एक वक्त पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ में भी जोड़ा गया था। दोनों के अफेयर के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में फैल गए थे। दरअसल डांस रियलिटी शो में सुष्मिता वसीम जज बने थे और शो के दौरान दोनों फ़्लर्ट भी करने लगे थे।
अब्दुल रज्जाक
पाकिस्तानी टीम के पूर्व और मशहूर ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक का नाम मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ में जोड़ा गया। बता दें कि दोनों के अफेयर की चर्चा खूब तेजी से बढ़ने लगी थी। लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी खबरों को खंडित कर दिया था।
इमरान खान
इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं और आपको बता दें की सबसे पहले नाम बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन से उनका जोड़ा गया था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनका नाम रेखा से भी जुड़ा। खबरों के अनुसार इमरान ने रेखा से शादी कर ली थी। इमरान और बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान का रिश्ता भी एक वक्त पर सुर्खियों में आ गया था। यहां तक कि उनका नाम शबाना आजमी के साथ में भी जोड़ा गया था हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
मोहसिन खान
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर मोहसिन खान संग मशहूर बॉलीवुड की अभिनेत्री रीना रॉय का नाम जोड़ा गया था। बताया तो यह भी जाता है की एक्ट्रेस ने उनके लिए अपना देश तक छोड़ दिया था और अपना कैरियर छोड़ उनसे शादी रचा ली। हालांकि यह है शादी ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई और टूट गई थी।
शोएब अख्तर
एक वक्त पर शोएब अख्तर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के प्यार में दीवाने हो चुके थे। खबरों के अनुसार शोएब ने तो यह तक कह दिया था कि अगर सोनाली उनकी नहीं होती है तो उनको किडनैप कर लिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
















