शादीशुदा हीरो पर डोरे डाल रही थी ये एक्ट्रेस, पत्नी ने सेट पर सबके सामने मारा चांटा

इमली सीरियल में लीड किरदार निभाने वाले एक्टर करण वोहरा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्दी ही उनके घर पर एक नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। लेकिन इसी बीच हम आपको एक किस्सा सुनाने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि जी टीवी के मशहूर सीरियल 'जिंदगी की महक' में लीड जोड़ी के रूप में करण वोहरा और समीक्षा जायसवाल नजर आए। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आ रही थी। लेकिन इसी बीच अचानक से दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। लेकिन जैसे ही समीक्षा का बयान इन सब पर सामने आया तो हर कोई हैरान हो गया।
समीक्षा जायसवाल को करण वोहरा पर था क्रश
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार सीरियल में महक का किरदार निभाने वाली समीक्षा ने अपने दोस्तों के सामने इस बात को कुबूल किया कि वह करण को पसंद करती है। लेकिन इसके बाद में उन्होंने यह बात भी साफ कर दी थी कि करण पर सिर्फ उनका क्रश है और कुछ भी नहीं है। लेकिन जब कर्ण की पत्नी के कानों तक एक बात की खबर पहुंची तो वह काफी ज्यादा गुस्से में आ गई थी और सेट पर ही पहुंच गई थी।
करण की पत्नी ने समीक्षा पर उठाया हाथ
कुछ ख़बरों के अनुसार करण वोहरा की लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली समीक्षा जायसवाल के साथ एक्टर की पत्नी ने काफी बदतमीजी की। बता दें कि कर्ण की पत्नी बेला सेट पर आ गई और समीक्षा को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं बताया गया कि उन्होंने अपने पति से दूर रहने की भी उन्हें चेतावनी तक दे डाली थी।
करण ने ख़बरों को बताया झूठा
लेकिन बाद में करण वोहरा ने इन खबरों को झूठा साबित कर दिया। यह भी कहा कि कोई जानबूझकर उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर रहा है। करण वोहरा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनकी शादी बेला के साथ लव मैरिज हुई थी। बता दें कि बेला एक एयरलाइंस कंपनी में ग्रूमिंग हेड और ट्रेनर के तौर पर काम करती हैं। इतना ही नहीं करण का एक भाई भी है जिसका नाम कुणाल बहरा है। जिसे टीवी शो ब्रह्मराक्षस में भी देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











