..................... IMDB released the list of top 10 films, apart from 'The Kashmir Files' no Hindi film made it|IMDB ने जारी की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट, ‘द कश्मीर फाईल्स’ के अलावा किसी भी हिंदी फिल्म ने नहीं बनायी जगह| - Hindi Filmibeat

IMDB ने जारी की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट, ‘द कश्मीर फाईल्स’ के अलावा किसी भी हिंदी फिल्म ने नहीं बनायी जगह

IMDb top 10 movies

IMDb ने साल 2022 की 10 सबसे पॉपुलर मूविज की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक बार फिर से दक्षिण भारतीय फिल्मों का ही दबदबा नजर आ रहा है। लिस्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ 'द कश्मीर फाईल्स' ही अपनी जगह बना पायी है। बाकी की 9 साउथ की फिल्मों ने लिस्ट पर कब्जा जमा रखा है। इस लिस्ट को जारी करते हुए IMBb ने लिखा है,'इस साल कई बेहतरीन कहानियां दिखाई गईं और फैंस के बीच उनकी लंबी चर्चाएं भी हुई। यहां 2022 की शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में हैं जो दुनियाभर के लोगों के बीच गूंजती हैं।'

1. आरआरआर :

1. आरआरआर :

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' है। इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिला है।

2. द कश्मीर फाईल्स :

2. द कश्मीर फाईल्स :

इस लिस्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एकलौती फिल्म 'द कश्मीर फाईल्स' है। यह फिल्म 8.3 रेटिंग के साथ IMDb की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

3. केजीएफ चैप्टर 2 :

3. केजीएफ चैप्टर 2 :

यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिला है। बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है।

 4. विक्रम :

4. विक्रम :

कमाल हासन की फिल्म 'विक्रम' को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिला है। लिस्ट में यह फिल्म चौथे नंबर पर है।

5. कांतारा :

5. कांतारा :

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' IMDb पर 8.8 रेटिंग के साथ लिस्ट में 5वें नंबर पर है।

6. रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट :

6. रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट :

आर. माधवन स्टारर फिल्म 'रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट' 8.8 रेटिंग के साथ IMDb की लिस्ट में छठवें नंबर पर है।

7. मेजर :

7. मेजर :

शेष अदिवी की फिल्म 'मेजर' को IMDb की लिस्ट में 8.2 रेटिंग मिले हैं। यह फिल्म IMDb की लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

8. सीता रामम :

8. सीता रामम :

दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' को IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है। IMDb द्वारा जारी हालिया लिस्ट में यह फिल्म 8वें नंबर पर है।

 9. पोंनियिन सेलवन- 1

9. पोंनियिन सेलवन- 1

ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर मणिरत्नम की फिल्म 'पोंनियिन सेलवन- 1' IMDb की लिस्ट में 9वें नंबर पर है। इस फिल्म को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

10. चार्ली 777 :

10. चार्ली 777 :

किरण राज की फिल्म 'चार्ली 777' ने IMDb की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में 10वां स्थान बनाने में कामयाब रही। इस फिल्म को IMDb पर 8.9 रेटिंग मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X