IMDb Most Popular Celebs 2024: शाहरुख-दीपिका नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस बनी 2024 की मशहूर स्टार

IMDb Most Popular Celebs 2024: IMDb की तरफ से साल 2024 के मोस्ट पॉपुलर सितारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर ना तो शाहरुख खान आते हैं और ना ही दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट का नाम है। तो चलिए बारी-बारी से जानते हैं कि इस बार इस लिस्ट में कौन पहले नंबर पर है तो कौन आखिरी नंबर पर।
तृप्ति डिमरी: IMDb 2024 की मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर तृप्ति डिमरी का नाम आता है। दरअसल एनिमल की भाभी 2 बनाकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। यहां तक की शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि IMDb ने 2024 के टॉप 10 सबसे मशहूर इंडियन स्टार्स की घोषणा की। इस लिस्ट में दुनिया भर में IMDb पर 250 मिलियन से भी ज्यादा मंथली विजिटर के एक्चुअल पेज व्यूज द्वारा निर्धारित की गई है। जिससे पता चलता है कि रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर एनिमल में भाभी 2 का किरदार निभा कर तृप्ति डिमरी रातों-रात पॉपुलर हो गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी इस साल बैक टू बैक तीन फिल्मों में नजर आई। जिसमें बैड न्यूज़, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और भूल भुलैया 3 भी शामिल है। तृप्ति ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लाखों लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ी।
दीपिका पादुकोण: वहीं अगर हम IMDb मैं दूसरे नंबर पर बात करें तो दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। उन्होंने भी इस साल तीन शानदार फिल्में दी। जिसमे फाइटर, कल्कि 2898 एडी, और सिंघम अगेन भी शामिल है। हालांकि अब वह अपने न्यूबॉर्न बेबी की देखभाल करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर है।
ईशान खट्टर: IMDb कि इस लिस्ट में ईशान खट्टर का नाम तीसरे नंबर पर आया है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय टीवी सीरीज द परफेक्ट कपल में अपनी भूमिका के चलते फैंस को काफी इंप्रेस किया है।
IMDb की लिस्ट में बाकी सितारों की बात करें तो किंग खान यानी कि शाहरुख खान को चौथे नंबर पर दर्जा मिला। वही शोभिता धुलिपाला 5वें और शरवरी वाघ 6वें नंबर पर आई। 7वें नंबर पर ऐश्वर्या राय का नाम शामिल है तो वही आलिया भट्ट का 9वें नंबर पर। 10वें नंबर पर प्रभास को स्थान मिला है।


Click it and Unblock the Notifications