12 साल की उम्र में हुई बॉडी शेमिंग, बड़ी होकर अक्षय-अजय संग किया रोमांस, बिन शादी के मां बनी ये बच्ची

Ileana DCruz Childhood Picture

बॉलीवुड में आसानी से कम नहीं मिलता है और जब मिलता है तो अच्छे-अच्छो की किस्मत बदल जाती है। इतना ही नहीं बहुत ही कम समय में अपना नाम बनाना इस इंडस्ट्री में काफी ज्यादा मुश्किल है। लेकिन तस्वीर में नजर आ रही छोटी सी बच्ची ऐसे ही खुशनसीबों में से एक मानी जाती है। दरअसल आपको बता दें कि इस बच्ची ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों के साथ में काम किया। जिसमें अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ-साथ वरुण धवन और शाहिद कपूर जैसे टॉप सितारे शामिल हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस एक्ट्रेस की पहचान फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर और ब्रेकअप को लेकर हुई।

नामी बॉलीवुड सितारों संग किया काम

अगर आप इस बच्ची को अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज है। पुर्तगाली मूल की इस अभिनेत्री ने बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली। लेकिन अफेयर्स के मामले में उनसे भी ज्यादा सुर्खियों में वह रही। अक्षय कुमार के साथ में 'रुस्तम' और अजय देवगन के साथ में फिल्म 'रेड' में नजर आई। इतना ही नहीं रणबीर कपूर के साथ में 'बर्फी' जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी को दर्शकों तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस का पहला अफेयर ऑस्ट्रेलिया मॉडल एंड्रयू नीबोन के साथ में था। दोनों की कई सारी तस्वीर साथ में वायरल हुई और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन बाद में उनका नाम कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ में भी जोड़ा गया।

12 साल की उम्र में हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार

इतना ही नहीं कई बार देखा गया है कि इलियाना डीक्रूज़ अपने फैसलों की वजह से भी लोगों को कई बार चौंका देती हैं। दरअसल एक फिल्म के प्रमोशन के वक्त में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह 12 साल की उम्र में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई। इस बात को सुन हर कोई हैरान रह गया था। इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह बिना शादी किए ही मां बनने वाली है। यहां तक की अपने मिस्त्री मां की भी उन्होंने एक या दो बार सोशल मीडिया पर झलक शेयर की है। कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि उनके बॉयफ्रेंड का नाम माइकल डोलन है। जिनके साथ में उनकी शादी की भी खबरें उड़ रही है। हालांकि कुछ वक्त पहले इलियाना डिक्रूज ने एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम कोआ फिनिक्स डोलन रखा गया।

Read more about: ileana dcruz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X