जब इस हसीना संग डायरेक्टर ने शूट किया ऐसा सीन, पूछने पर मिला हैरान कर देने वाला जवाब

इलियाना डीक्रूज़ बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे कर दिए थे।
इलियाना डी'क्रूज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह साउथ इंडस्ट्री में काम करती थी तो शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि फ़िल्में कैसे बनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म मेकर अभिनेत्रियों में हमेशा खूबसूरती ढूंढा करते थे। इलियाना ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरे पहले सीन में स्लो मोशन में मेरी कमर पर एक बाद नारियल गिरा दिया गया। जब मैं निर्देशक से इस पर पूछा कि हम यह क्यों कर रहे हैं तो उनका जवाब होश उड़ा देने वाला था।"
इलियाना ने बताया था कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि यह सीन सच में बहुत खूबसूरत नजर आएगा। लेकिन जब अभिनेत्री ने डायरेक्ट से इस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "तुम्हारे पास एक बहुत ही आकर्षक कमर है। जो कि दिल को चुरा लेगी।" ऐसे सीन के वक्त इलियाना सोचा करती थी कि यह जल्दी से पूरा हो जाए और बाद में उनकी कमर पर कई सारे सीन शूट किए गए। जिसके चलते वह कई बार अनकंफरटेबल हो जाती थी।
इलियाना ने यह भी बताया कि उनके पास में कई बार साउथ फिल्मों के ऑफर आते थे। वह उनमें सिर्फ पैसों के लिए काम करती थी। लेकिन फिर उन्होंने अपनी सातवीं साउथ इंडियन फिल्म के बाद सोचा कि उन्हें यह सब नहीं करना चाहिए और इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड में बर्फी फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट में रणबीर कपूर नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











