आईफा बेस्ट फिल्म अवार्ड 2000 में हम दिल दे चुके सनम, 2020 में कबीर सिंह, किसे मिलेगी 2022 की ट्रॉफी?

आईफा अवार्ड्स 2022, अबू धाबी के यास आईलैंड में हो रहा है और 4 जून को 2020 - 21 में रिलीज़ हुई फिल्मों को पुरस्कार दिया जाना है। इन फिल्मों में थिएटर और ओटीटी दोनों ही फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। गौरतलब है कि आईफा अवार्ड्स की शुरूआत साल 2000 में हुई थी और तब से हर साल दर्शकों को आईफा के विजेताओं की लिस्ट का इंतज़ार रहता है।

अगर बेस्ट फिल्म की बात करें तो इस साल बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में पांच फिल्में नॉमिनेट हुई हैं। पहली है शेरशाह जो कि अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। दूसरी है लूडो जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। तीसरी फिल्म है रणवीर सिंह स्टारर 83। चौथा नॉमिनेशन है अजय देवगन की तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर को और पांचवा नॉमिनेशन मिला है तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को।

iifa-flashback-best-film-award-since-22-years-hum-dil-de-chuke-sanam-in-2000-to-kabir-singh-in-2020

वोटिंग लाइन पिछले हफ्ते ही बंद हो चुकी हैं और इन पॉपुलर चॉइस अवार्ड्स की लिस्ट अगर विजेता के कयास लगाए जाएं तो सबसे ऊपर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह का नाम आ रहा है। अब जीतेगा कौन, इसके लिए कुछ घंटों का इंतज़ार और करना है। तब तक आपको बताते हैं, 2000 - 2020 तक बेस्ट फिल्म का आईफा अवार्ड किन किन फिल्मों ने जीता।

साल 2000 - 2002

साल 2000 - 2002

2000 बेस्ट फिल्म - हम दिल दे चुके सनम
नॉमिनेशन - बीवी नंबर 1, सरफरोश, हम दिल दे चुके सनम, ताल, वास्तव

2001 बेस्ट फिल्म - कहो ना प्यार है
नॉमिनेशन - धड़कन, क्या कहना, मिशन कश्मीर, मोहब्बतें2002 बेस्ट फिल्म - लगान
नॉमिनेशन - गदर: एक प्रेम कथा, दिल चाहता है, चांदनी बार, कभी खुशी कभी ग़म
2003 - 2005 तक

2003 - 2005 तक

2003 बेस्ट फिल्म - देवदास।
संजय लीला भंसाली, इस साल बिना किसी टक्कर के बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीत ले गए थे।

2004 बेस्ट फिल्म - कल हो ना हो
नॉमिनेशन - जानशीं, कोई मिल गया, मुन्नाभाई एमबीबीएस, तेरे नाम, बाग़बान2005 बेस्ट फिल्म - वीर ज़ारा
नॉमिनेशन - धूम, हम तुम, मैं हूं ना, मुझसे शादी करोगी, स्वदेस
2006 - 2008 तक

2006 - 2008 तक

2006 बेस्ट फिल्म - ब्लैक
नॉमिनेशन - बंटी और बबली, इक़बाल, नो एंट्री, पेज 3, परिणीता

2007 बेस्ट फिल्म - रंग दे बसंती
नॉमिनेशन - धूम 2, कभी अलविदा ना कहना, कृष, लगे रहो मुन्नाभाई, विवाह2008 बेस्ट फिल्म - चक दे इंडिया
नॉमिनेशन - गुरू, जब वी मेट, लाइफ इन अ मेट्रो, ओम शांति ओम
2009 - 2011 तक

2009 - 2011 तक

2009 बेस्ट फिल्म - जोधा अकबर
नॉमिनेशन - अ वेडनेसडे, दोस्ताना, गजिनी, रेस, रॉक ऑन

2010 बेस्ट फिल्म - 3 इडियट्स
नॉमिनेशन - देव डी, कमीने, पा, वॉन्टेड2011 बेस्ट फिल्म - दबंग
नॉमिनेशन - बैंड बाजा बारात, माई नेम इज़ खान, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, राजनीति
2012 - 2014 तक

2012 - 2014 तक

2012 बेस्ट फिल्म - ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा
नॉमिनेशन - बॉडीगार्ड, नो वन किल्ड जेसिका, रॉकस्टार, द डर्टी पिक्चर

2013 बेस्ट फिल्म - बर्फी
नॉमिनेशन - इंग्लिश विंग्लिश, गैंग्स ऑफ वसेपुर, कहानी, पान सिंह तोमर, तलाश, विकी डोनर2014 बेस्ट फिल्म - भाग मिल्खा भाग
नॉमिनेशन - धूम 3, ये जवानी है दिवानी, गोलियों की रासलीला रामलीला, कृष 3, काई पो छे, चेन्नई एक्सप्रेस
2015 से 2017 तक

2015 से 2017 तक

2015 बेस्ट फिल्म - क्वीन
नॉमिनेशन - हैदर, पीके, 2 स्टेट्स, हाईवे, मैरी कॉम

2016 बेस्ट फिल्म - बजरंगी भाईजान
नॉमिनेशन - पीकू, तलवार, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, बाजीराव मस्तानी2017 बेस्ट फिल्म - नीरजा
नॉमिनेशन - ऐ दिल है मुश्किल, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, पिंक, सुलतान, उड़ता पंजाब
2018 से 2020 तक

2018 से 2020 तक

2018 बेस्ट फिल्म - तुम्हारी सुलू
नॉमिनेशन - बरेली की बर्फी, हिंदी मीडियम, न्यूटन, टॉयलेट एक प्रेम कथा

2019 बेस्ट फिल्म - राज़ी
नॉमिनेशन - अंधाधुन, पद्मावत, संजू, बधाई हो2020 बेस्ट फिल्म - कबीर सिंह
नॉमिनेशन - आर्टिकल 15, गली बॉय, केसरी, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X