IIFA PICS: कैटरीना के ठुमके लगाते ही उछल पड़े सलमान, वायरल वीडियो और तस्वीरें
आईफा 2019 की शाम सभी के लिए यादगार रही। जहां #IIFAHomecoming के साथ आईफा ने अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मुंबई में घरवापसी के साथ मनाया वहीं सितारों ने भी इस शाम में रौनक लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा आईफा के स्टेज पर थिरकते हुए नज़र आया।
इस शाम की शुरूआत की रणवीर सिंह ने एकदम कड़क एंट्री के साथ। इसके बाद शाम आगे बढ़ी और सितारों की परफॉर्मेंस भी। जहां करण जौहर ने कुछ देर स्टेज संभाला वहीं होस्ट आयुष्मान खुराना ने अपने अंधाधुन अंदाज़ में सबको बांधे रखा।

फिर बारी आई कैटरीना कैफ के स्टेज पर आने की। कैटरीना कैफ ने चमचमाते कॉस्ट्यूम के साथ स्टेज पर अपसरा सरीखी एंट्री ली। उन्हें देखकर तो वैसे भी लोगों की नज़रें थम हो जाती हैं।
लेकिन कैटरीना कैफ को देखकर सलमान खान उतावले हो जाते हैं। उनका नाम अनाउंस होते ही सलमान खान ने जो तालियां ठोकीं कि एक फैन ने ये वीडियो शेयर कर ही डाला।
فان سلمان راح يموتون وينقهرون على الحركه هذي 😂😂😂 pic.twitter.com/5mnrFvNgiA
— سومه كيف (@soomakaif) September 18, 2019
वहीं सलमान ने खुद इस महफिल का अंजाम अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ किया। यहां देखिए आईफा 2019 की कुछ शानदार तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












