सलमान...कैट..और पूरा बॉलीवुड..कुछ ऐसे शुरू हुआ IIFA 2017
अाइफा 2017 का आगाज़ हो गया है और कल प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जहां सेलेब्स ने समां बांधा, देखें तस्वीरें।
न्यूयॉर्क में होने वाले IIFA अवॉर्ड्स का आगाज़ हो चुका है और इसकी शुरुआत सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाकर की गई।इस मौके पर जाने माने सितारे पहुंचे जिन्होंने पहले दिन में ही जमकर समां बांध दिया।
इस दौरान सलमान खान, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर, कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, और वरुण धवन भी स्टेज पर मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सितारों ने मीडिया के साथ खूब बातचीत की तो वहीं अपने अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए। सलमान खान ने कैटरीना के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया तो वहीं बाकी सितारों ने भी खूब बातचीत की। वहीं आलिया भट्ट हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। देखें तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications