अगर डांडिया नाइट्स पर चनिया-चोली से हो गई हैं Bore तो इन बॉलीवुड स्टार्स से ले Inspiration

नवरात्रि पर भक्ति के साथ-साथ उत्सव के जश्न में भी सभी सराबोर हैं। साल का यह ऐसा समय होता है जब लोग रात जागकर गरबा और डांडिया की धुन पर नाचते-गाते और इस सेलिब्रेशन का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। गरबा-डांडिया नाइट्स पर पहनने के लिए आमतौर पर लड़कियां चनिया-चोली को ही चुनती हैं लेकिन आप अगर इस मौके पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो फिल्मी स्टार्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और मृणाल ठाकुर से लेकर अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर तक आपको डांडिया नाइट्स पर कुछ अलग पहनने के आईडियाज दे सकती हैं।

आइए आपको बॉलीवुड इंस्पायर ऐसे स्टाइल्स के बारे में बताते हैं जिसे पहनकर डांडिया नाइट्स में आप सबसे अलग दिखेंगी

जाह्नवी कपूर का मलमल ड्रेस :

जाह्नवी कपूर का मलमल ड्रेस :

इस समय मलमल इंडिगो प्रिंट फैशन ट्रेंड बना हुआ है और इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए जाह्नवी कपूर ने भी क्रॉप-टॉप ड्रेस को चुना है। इस तरह के ड्रेस में आपको डांडिया और गरबा खेलने में भी परेशानी नहीं होगी। जह्नावी ने इंडिगो प्रिंट का क्रॉप-टॉप और पलाजो के साथ लॉन्ग ब्लु कलर का श्रग पेय किया है। जाह्नवी ने नेचुरल ग्लैम लुक के साथ अपने बालों को खोल रखा हुआ है। जाह्नवी मिनीमल एक्सेसरीज के साथ गई हैं और उन्होंने सिर्फ स्टेटमेंट इयररिंग्स ही डाले हैं। इस लुक में जाह्नवी के मेसी कर्ली बाल और उनके लिपस्टिक को नोटिस करना ना भूलें।

मृणाल ठाकुर का इंडो-वेस्टर्न लुक :

मृणाल ठाकुर का इंडो-वेस्टर्न लुक :

मृणाल ठाकुर इस इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फेस्टिव सीजन में आप मृणाल ठाकुर इंस्पायर इस ड्रेस को चुन सकती हैं। इस तरह के ड्रेस काफी ट्रेंडी भी हैं। मृणाल ने अपने लिए पीले रंग का टर्टल नेक ड्रेस चुना है जिसे उन्होंने वाइड प्लाजो के साथ पेयर किया है। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए मृणाल ने शियर लॉन्ग श्रग डाला है जिस पर गोटा-पट्टी का काम किया हुआ है। इसके साथ मृणाल ने अपना मेकअप एकदम लाइट रखते हुए एक मेसी लो बन बनाया है जिसके साथ उन्होंने लाइट कलर का लिपस्टिक लगाया है। डांडिया-गरबा खेलते समय हजारों की भीड़ में यह ड्रेस आपको एकदम अलग पहचान देगी।

 कंगना रनौत की ब्राउन सिल्क साड़ी :

कंगना रनौत की ब्राउन सिल्क साड़ी :

अगर आप चनिया-चोली से बोर हो गयी हैं तो कंगना रनौत की इस ब्राउन हेवी सिल्क साड़ी से इंस्पायर हो सकती हैं। इस ब्राउन कलर की साड़ी में हेवी गोल्डन बॉर्डन बनाया हुआ है जो इसे काफी गॉर्जस लुक देता है। कंगना ने मोनोटोनी को तोड़ते हुए इस साड़ी को फ्लोरल प्रिंट के फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया है। ब्लाउज का गला डीप नहीं बल्कि क्लोज्ड राउंड नेक का है जो साड़ी को और भी खूबसूरती के साथ उभार रहा है। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए कंगना ने पारंपरिक सोने के बड़े झुमके और ब्राउन लिपस्टिक लगाया है।

अनन्या पांडे की रेड अनारकली :

अनन्या पांडे की रेड अनारकली :

लाल रंग कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है और हर तरह के त्योहार में आप रेड आउटफिट चुन सकती हैं। अनन्या पांडे की इस रेड अनारकली में मिनिमम वर्क किया हुआ है। जिन युवतियों को हैवी कपड़े पहनना ज्यादा पसंद नहीं हैं, उनके लिए अनारकली आइडियल है। यह ज्यादा हैवी नहीं है लेकिन नवरात्रि के समय यह स्टाइल स्टेटमेंट भी बनेगी। अनन्या ने इस अनारकली कुर्ता को वाइड स्ट्रेट पैंट्स और सफेद रंग की जूत्ती के साथ पेयर किया है। इस अनारकली में सफेद रंग का खादी का काम किया हुआ है। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए अनन्या ने कानों में बड़े स्टेटमेंट इयररिंग और माथे पर बिंदी को चुना है।

आलिया भट्ट की ब्रोकेड बनारसी साड़ी :

आलिया भट्ट की ब्रोकेड बनारसी साड़ी :

ब्रोकेड बनारसी सिल्क साड़ी अभी फैशन में हैं। आलिया भट्ट ने फिरोजी रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। अपने लुक को ज्यादा हेवी ना बनाते हुए आलिया ने केवल सोने के झुमके पहने हैं। इस साड़ी के रंग को खूबसूरती से उभारने के लिए आलिया ने अपना मेकअप भी एकदम लाइट रखा है और होठों पर हल्के पिंक शेड का लिपस्टिक लगाया है। ट्रेडिशनल लुक को बनाए रखते हुए आलिया ने सिंपल बन के साथ बालों को गजरे से सजाया हुआ है। इसके साथ ही आलिया के माथे पर सजी काली छोटी बिन्दी को नोटिस करना बिल्कुल ना भूलें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X