Bharti Singh : अगर सही समय पर भारती सिंह को लेकर अस्पताल नहीं पहुंचते पति हर्ष तो...

Bharti Singh
आज के समय में एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ भारती सिंह की एक और पहचान है। वह गोला की मम्मी है। जी हां, गोला, यानी भारती सिंह का बेटा... जिसकी मां वह पिछले साल ही बनी। वजन ज्यादा होने की वजह से भारती सिंह को अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ी थी। भारती ने अपने पूरे प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान काम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं बेटे के जन्म के करीब 10-11 दिनों बाद ही भारती शूटिंग फ्लोर पर वापस लौट आयी थी। हालांकि इस वजह से भारती की खुब आलोचना भी की गयी थी। जिसका जवाब भी भारती ने बखूबी दिया था। भारती ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया।

समझ नहीं पायी लेबर पेन : हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने बताया, "जिस समय मुझे लेबर पेन शुरू हुआ, तब मैं एक रिएलिटी शो की शूटिंग कर रही थी। पहले मुझे समझ में नहीं आया। मुझे लगा काफी देर तक खड़े रहने के कारण मुझे शायद दर्द हो रहा है। लेकिन धीरे-धीरे दर्द बढ़ने लगा और लगा मामला हाथ से बाहर निकलता जा रहा है। इसके बाद मैं अपने डॉक्टर को फोन किया। उनसे मैंने कहा कि मुझे अजीब तरह का दर्द हो रहा है। ज्यादा देर तो नहीं रह रहा है लेकिन कभी दर्द हो रहा है और फिर चला जा रहा है। "

अगर हर्ष सही समय पर नहीं आते तो...: भारती ने आगे कहा, "तब डॉक्टर ने मुझे बताया कि लेबर पेन शुरू हो गया है। इसके बाद मैंने देर नहीं की। किसी को मैंने परेशान नहीं किया।" इसके बाद भारती पति हर्ष (लिंबाचिया) के साथ सीधे अस्पताल पहुंच गयी। भारती बताती हैं, "अपना बैग उठाया और इतनी देर में हर्ष गाड़ी लेकर आया। हम निकल पड़े। अगर उस दिन हर्ष ठीक समय पर भारती को लेकर अस्पताल नहीं पहुंचते तो ना जाने कितनी बड़ी मुसीबत आ जाती।" बेटे के जन्म के 11 दिनों बाद ही भारती वापस शूटिंग फ्लोर पर लौट आयी थी। हालांकि उन्हें इसकी वजह से ट्रोल भी होना पड़ा था। लोगों का कहना था कि इतने छोटे बच्चे को छोड़ भारती ऐसा कैसे कर सकती हैं? इसका जवाब देते हुए भारती ने कहा था, "मेरे बच्चे को देखने के लिए मेरा पूरा परिवार है। कई मांएं ऐसी होती हैं, जो 1 बच्चे के जन्म के 1 सप्ताह के अंदर काम पर लौट आती हैं। इसके अलावा मैं स्वर्ग से उतरी कोई अप्सरा नहीं हूं। मुझे रुपये कमाने की जरूरत है। घर में खर्च भी बढ़ रहे हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: bharti singh harsh limbachiyaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X