इब्राहिम अली खान से शनाया कपूर तक, डेब्यू के लिए तैयार हैं इतने यंग टैलेंट्स?

बॉलीवुड में स्टार किड्स और नए चेहरों वाली नई पीढ़ी के चमकने का समय आ गया है। जाने-माने परिवारों की विरासत से लेकर उभरते टैलेंट तक, यह हैं वे नाम जिन पर सभी को नज़र रखनी चाहिए, क्योंकि ये अपने मच-अवेटेड हिंदी फिल्म डेब्यू की जोरदार तैयारी में लगे हुए हैं।
इब्राहीम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम, पटौदी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। अपने पिता से उनकी समानता और चार्मिंग पर्सनालिटी के कारण, फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अमन देवगन
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन अपने पहले फिल्म प्रोजेक्ट के साथ ही बज़ क्रिएट कर रहे हैं। एक्टिंग का टैलेंट परिवार में होने के कारण से, ये उम्मीद है कि वो अपने अंकल के नक्शेकदम पर चलते हुए स्क्रीन पर इंटेंसिटी और पावर ले कर आएंगे।
ऐश्वर्य ठाकरे
ऐश्वर्य ठाकरे, जो बाला साहेब ठाकरे के पोते हैं, अपने जबरदस्त डांस स्किल और माइकल जैक्सन के लिए प्यार के लिए जाने जाते हैं। वो बॉलीवुड में अपनी एंट्री के लिए तैयार हैं, और दूसरी तरफ लोग भी ये देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि ये युवा टेलेंट हिंदी सिनेमा में अपनी जगह कैसे बनाते हैं।
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी, राशा थडानी, स्पॉटलाइट में आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अपनी खूबसूरती के साथ, सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी अटेंशन पा रही राशा के डेब्यू का फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इनसाइडर्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शनाया कपूर
एक और नाम जो चर्चा में है, वह है शनाया कपूर, जो एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। ग्लैमरस कपूर परिवार का हिस्सा होने के नाते, जिसमें जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कजिंस भाई-बहन शामिल हैं, वह पहले से ही एक जाना-माना चेहरा हैं। शनाया का बॉलीवुड में एंट्री हाल के साल में सबसे प्रतीक्षित डेब्यू में से एक है, और वह जल्द ही बड़े पर्दे पर चमकने के लिए तैयार हैं।
इन टैलेंटेड नए चेहरों के आने से, बॉलीवुड एक एक्साइटिंग नए चैप्टर के लिए तैयार है। तो, अपनी आँखें खुली रखें, क्योंकि ये सितारे धूम मचाने वाले हैं!


Click it and Unblock the Notifications











