IAS IPS Love Story: साड़ी में IPS को देख मर मिटा ये IAS ऑफिसर, अब स्टाइल के आगे फिकी हैं हीरोइने
IAS Yuvraj Marmat IPS Mounika Love Story: आज के दौर में जहां शादियों में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं IAS अधिकारी युवराज मरमट और IPS अधिकारी पी. मौनिका ने सिर्फ ₹2000 में शादी कर समाज को एक अलग संदेश दिया। उन्होंने साबित किया कि शादी दिखावे से नहीं, समझ और साथ से खास बनती है।

चर्चा में रहती हैं IAS-IPS अफसरों की शादियां
आमतौर पर IAS-IPS अफसरों की शादियों में बड़ी हस्तियों की भीड़ होती है, लेकिन इस कपल ने सादगी को चुना। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। न बैंड-बाजा, न महंगे कपड़े और न ही कोई बड़ा समारोह। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
IAS युवराज IPS मौनिका की शादी
उनकी शादी की सिंपलिसिटी और फिजूलखर्ची से दूरी को लोगों ने पसंद किया, तो साथ ही अफसर बीवी मोनिका का सिंपल ब्राइडल लुक भी पसंद आ गया। जो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और सूट- साड़ी में अपनी सादगी तो दिखाती ही है, लेकिन साथ में वेस्टर्न कपड़ों में भी स्टाइलिश अवतार फ्लॉन्ट कर जाती हैं।
कौन हैं IAS युवराज मरमट
IAS युवराज मरमट राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। उन्होंने BHU से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कई असफलताओं के बाद छठे प्रयास में UPSC 2021 में 458वीं रैंक हासिल कर IAS बने।
तेलंगाना की हैं IPS पी. मौनिका
वहीं IPS पी. मौनिका तेलंगाना की रहने वाली हैं। उन्होंने फार्माकोलॉजी की पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी की और 637वीं रैंक हासिल कर IPS अधिकारी बनीं।
शादी के बाद कराया ट्रांसफर
दोनों की मुलाकात LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई, जहां दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी के समय युवराज छत्तीसगढ़ में तैनात थे, लेकिन बाद में कैडर बदलकर अब दोनों तेलंगाना कैडर में साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















