IAS रवि सिहाग का खुद से छोटी IAS ऑफिसर इशिता राठी पर आया दिल, कर ली सगाई

IAS Ravi Kumar Sihag IAS Ishita Rathi Engagement: देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर IAS ऑफिसर रवि कुमार सिहाग के दिल में प्यार की घंटी बज चुकी है और उन्होंने शादी का फैसला ले लिया है। रवि सिहाग की शादी के कार्ड से लेकर उनकी होने वाली दुल्हनिया की डिटेल्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
16 दिसंबर को रवि सिहाग और इशिता कर रहे हैं शादी
रवि सिहाग की 16 December 2025 का वेडिंग इंवीटेशन कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शादी IAS इशिता राठी के साथ होने का दावा किया जा रहा है। दोनों ने UPSC 2021 एक साथ पास किया था और LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
IAS ट्रेनिंग में शुरू हुई लव स्टोरी
बता दें कि राजस्थान के रवि कुमार सिहाग और उत्तर प्रदेश की इशिता राठी ने UPSC 2021 एक साथ पास की थी। मसूरी में IAS ट्रेनिंग के दौरान ही उनकी प्रेम कहानी की चर्चाएँ शुरू हो गई थीं और अब ये लव मैरिज की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। हालांकि दोनों की ओर से अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर छाए रवि सिहाग और इशिता
दोनों समान बैच के अफसर हैं और UPSC रिज़ल्ट के बाद IAS ट्रेनिंग में दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। LBSNAA में ट्रेनी IAS अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के टूर के दौरान उनकी और इशिता राठी की कई तस्वीरें सामने आईं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट लाइक और फॉलो करते हुए भी दिखाई दिए।
कौन हैं इशिता राठी
इशिता राठी की बात करें तो वो बागपत, उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं। फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है। उनकी मां, मीनाक्षी राठी, सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हैं, और उनके पिता, इकबाल राठी, हेड कांस्टेबल हैं। इशिता राठी का एक छोटा भाई है।
इशिता ने अपनी स्कूली शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज, दिल्ली से पूरी की। उन्होंने ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स (ऑनर्स), लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से किया और इसके बाद MA (इकोनॉमिक्स), मद्रास स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स, चेन्नई से पूरा किया। इशिता ने UPSC 2021 में तीसरे प्रयास में AIR 8 हासिल किया और IAS अधिकारी बनीं। उनका कैडर AGMUT है और वर्तमान में वह Sub Collector (Revenue) (North), Puducherry के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications















