..................... IAS Avi Prasad third marrige at 38 to IAS Anjana Dhakre know first wife IAS Riju bafna second wife IAS Misha Singh - Hindi Filmibeat

38 साल के टॉम क्रूज जैसे दिखने वाले हैंडसम IAS ने रचाई तीसरी शादी, एक से बढ़कर एक हैं तीनों पत्नियां

IAS Avi Prasad Marriage: मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंजना धाकरे के साथ शादी की है। दिलचस्प बात ये है कि यह उनकी तीसरी शादी है, जिसे बेहद सादगी और सीमित पारिवार के लोगों की मौजूदगी में ही निभाया गया है।

IAS Avi Prasad Marriage

कुनो रिसॉर्ट में सिंपल वेडिंग

सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने 11 फरवरी को श्योपुर ज़िले स्थित कुनो रिसोर्ट में सात फेरे लिए। समारोह को निजी रखा गया था, जिसमें परिवार के चुनिंदा सदस्य ही शामिल हुए।

कौन हैं IAS अवि प्रसाद की तीसरी पत्नी

अंजना धाकरे मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुकी हैं और वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ हैं।

IAS अवि प्रसाद की पहली पत्नी

इससे पहले भी अवि प्रसाद दो आईएएस अधिकारियों के साथ शादी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी अवि प्रसाद इससे पहले भी दो आईएएस अधिकारियों से विवाह कर चुके हैं। उनकी पहली शादी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी। हालांकि, आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया। वर्तमान में रिजु बाफना शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं।

IAS अवि प्रसाद की दूसरी पत्नी

इसके बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस मिशा सिंह से विवाह किया, लेकिन यह रिश्ता भी अधिक समय तक नहीं चल सका और दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।

कौन है IAS अवि प्रसाद

अवि प्रसाद का प्रशासनिक सफर भी उल्लेखनीय रहा है। वे पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए थे और बाद में आईएएस बने। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं।

तीसरी शादी के बाद से प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हालांकि, इस संबंध में अवि प्रसाद या अंजना धाकरे की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Read more about: ias
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X