पति रणबीर कपूर ने दिखायी एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो तो आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखते रह गये लोग

 Ranbir kapoor, Alia Bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे का हाथ पकड़कर दोनों बड़े ही प्यार से घूम रहे थे। दीवार पर टंगी तस्वीरों को भी देख रहे थे और हर तस्वीर को देखने के बाद दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट आ रही थी। लेकिन तभी एक ऐसी तस्वीर सामने आयी, जिसे देखकर थोड़ी देर के लिए चेहरे की मुस्कान फिकी पड़ गयी। कुछ देर में ही उन्होंने खुद को संभाल लिया और दोनों आगे बढ़ गये। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर ने दिखायी एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो : मुंबई के प्रेस क्लब में एक कैलेंडर लॉन्च के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहुंचे थे। मुंबई प्रेस क्लब की दीवार पर कपूर खानदान के हर सदस्य के साथ ही रणबीर-आलिया की शादी, ऋषि और नीतू कपूर की तस्वीरें भी दूसरी तस्वीरों के साथ टंगी हुई है। वहां रणबीर और आलिया इन हर एक फोटो को बड़े ही खुश होकर देख रहे थे। इसी बीच रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को एक तस्वीर दिखायी।

इस फोटो में आलिया भट्ट अपनी दोस्त कैटरीना कैफ के साथ किसी अवार्ड समारोह के दौरान बात करती हुई नजर आ रही है। फोटो में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ का हाथ पकड़ी हुई हैं। इस फोटो को देखते ही कुछ पलों के लिए ही सही लेकिन आलिया भट्ट के चेहरे का रंग फीका पड़ गया, जो पैपराजी के कैमरे से नहीं बच सका। शायद पति की एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो देखकर ही आलिया ने यह रिएक्शन दे डाला था।

कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है रणबीर का नाम : रणबीर कपूर का नाम अब तक फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है। इनमें सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान तक शामिल हैं।

लेकिन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर का दिल चुराने में आलिया भट्ट कामयाब हुई और इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही पिछले साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंध गये। नवंबर में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया। अभी रणबीर और आलिया बेटी राहा को लेकर व्यस्त हैं। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस साल अगस्त में आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'Heart of stone' के साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म 'एनीमल' रिलीज होने वाली है।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X