बिग बॉस के घर में करवाए गए इतने घिनौने टास्क, किसी को गोबर में नहलाया तो किसी ने यूरीन को...

Bigg Boss Humiliating Tasks

बिग बॉस एक बेहद ही मशहूर रियलिटी शो है और आपको बता दें कि यह हमेशा से ही दर्शकों के बीच में अपनी एक नई जगह बनाता आया है. इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 चल रहा है जिसको लेकर सभी कंटेस्टेंट और सलमान खान दोनों ही काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस शो में टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में कंटेस्टेंट्स से कई सारी अपमानजनक चुनौतियां भी करवाई जाती है जिसे सुन हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

गाय के गोबर से नहाना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 7 में कंटेस्टेंट को गाय के गोबर से नहाने के लिए कह दिया गया था. इस टास्क को सुन हर कोई हैरान हो गया था. लेकिन मशहूर एक्ट्रेस रतन राजपूत ने अपना टास्क पूरा कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

पेंट में पेशाब करना

बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 के दौरान कंटेस्टेंट्स से लंबे समय तक साइकिल चलाने के लिए कहा गया था. कहा तो यह भी गया था कि जो लंबे समय तक साइकिल चलाएगा वह घर का अगला कैप्टन होगा. जिसके बाद में बिग बॉस द्वारा घोषणा की गई थी कि पेडलिंग करते समय पानी भी पीना होगा. लेकिन पुनीश शर्मा ने उस दौरान पेंट में पेशाब कर दिया था और यह एक शर्मनाक टास्क बनकर उभरा था.

बाकी के प्रति योगियों पर पेशाब फेंकना

बता दें कि बिग बॉस सीजन 10 के दौरान कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने मग में पेशाब करके बानी जे और रोहन मेहरा के ऊपर फेंक दिया था. जिसके बाद में स्वामी ओम को घर से बाहर कर दिया गया. दर्शक भी इस गंदी हरकत को देख काफी ज्यादा चढ़ गए थे.

चेहरे पर छिड़का गया फोम

बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 के दौरान कंटेस्टेंट्स को विरोधियों के चेहरे पर शेविंग क्रीम और किसी भी अन्य आवश्यक चीज को स्प्रे करने के लिए कह दिया गया था. लेकिन इस टास्क को करने के बाद में सभी की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता हो गई थी.

कुत्ते के कटोरे में पिलाया गया पानी

बिग बॉस सीजन 7 के दौरान कुशाल टंडन को कुत्ते के कटोरे में पानी पिलाया गया. हेवन एक गोल्डन रिट्रीवर था जिसको कंटेस्टेंट्स के साथ में घर में कैद किया गया. लेकिन कुशाल ने पूरा कटोरा पानी तो पी लिया लेकिन बाद में उल्टी कर दी थी.

Read more about: bigg boss bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X