रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर ये क्या कह गईं हुमा कुरैशी, बोलीं- उनकी मर्दानगी..

Huma Qureshi Reaction On Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी ज्यादा पसंद की गई और आपको बता दें कि इसके इंटीमेट सीन को लेकर काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन किया। वर्ल्ड वाइड की बात करें तो 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इस फिल्म ने कर लिया। थिएटर के बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे रिलीज किया जा चुका है। जहां पर ज्यादातर लोगों ने इसे देख भी लिया है। लेकिन अब इसी बीच हुमा कुरैशी ने इस फिल्म को लेकर बात की और ऐसी फिल्म में काम करने की इच्छा जताई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हुमा कुरैशी ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान एनिमल फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ की और कहा कि "मुझे यह फिल्म काफी अच्छी लगी और मैंने इसे पूरा एंजॉय किया है। इस फिल्म में मुझे मर्दानगी, एक्शन और म्यूजिक सब काफी ज्यादा अच्छा लगा। यह एक तरीके की क्राफ्टी फिल्म है। मेरा तो यही मानना है कि हर तरह की फिल्में बननी चाहिए और बाकी तो ऑडियंस पर यह निर्भर करता है कि वह इस फिल्म को देखना चाहते हैं कि नहीं।"
हुमा कुरैशी ने इस पर आगे यह भी कहा कि मैं इस तरह की फिल्में करना काफी पसंद करूंगी और मैं भी मशीन गन पकड़ना चाहूंगी। जिससे कि मैं हजारों लोगों को मार सकूं। किसी भी इस तरीके की चीज का पाठ होना बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग है जो इतनी डिस्ट्रक्टिव होती है। मैं इसे ऐसे ही रखना चाहूंगी। एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने लीड किरदार निभाए थे। फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया गया था और 26 जनवरी के मौके पर नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज किया गया।


Click it and Unblock the Notifications