8 बार टूटा दिल, 37 साल की ये हसीना फिर 9वीं बार हुई प्यार करने को तैयार, हैंडसम कोच से लड़ा रहीं इश्क़?

फिल्मी दुनिया में अक्सर अफेयर्स की कहानी सुनाने को मिल जाती हैं। कई बार सितारों को सेट पर साथ में काम करते हुए एक दूसरे से प्यार हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में रहती है। इसके बावजूद उन्हें आज तक सच्चा प्यार हासिल नहीं हो पाया है। 37 साल की यह एक्ट्रेस डायरेक्टर के साथ ब्रेकअप के बाद एक बार फिर किसी के प्यार में पड़ गई।
अगर आप अभी तक इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी की। जिन्होंने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और एक थी डायन जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हुमा कुरैशी अपनी एक्टिंग के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं और पूरी तरीके से वह आउटसाइडर होने के बावजूद इंडस्ट्री में उन्होंने अपना एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है।
हुमा कुरैशी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके अफेयर की खबरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। इस बार बताया जा रहा है कि अभिनेत्री के दिल में एक कोच ने अपनी एक खास जगह बना ली है। एक वक्त था जब वह फिल्म मेकर मुदस्सर अजीज को डेट कर रही थी। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हुआ।
हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज के ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन खबरें आ रही है कि अभिनेत्री को एक बार फिर प्यार हुआ है। कुछ खबरों के अनुसार एक्ट्रेस एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। कथित तौर पर वह एक साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि दोनों इस रिश्ते को सीक्रेट रखना चाहते हैं। दोनों की ही तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications














