39 साल पहले दूरदर्शन पर आया था देश का पहला TV सीरियल, जानिए अब कहां है स्टार कास्ट

आज हम आपको दूरदर्शन के सबसे पहले टीवी सीरियल के बारे में बताएंगे। दरअसल टीवी पर सबसे पहला सीरियल हम लोग आया था। यह शो मॉरीशस में काफी हिट गया। जिसको दूरदर्शन पर साल 1984 में 7 जुलाई को प्रसारित किया गया। जिसमें मिडिल क्लास परिवार और उसकी इच्छाओं की कहानी दर्शाई गई। इसीलिए आज हम आपको 39 साल पहले प्रसारित हुए टीवी सीरियल हम लोग के बारे में बताने वाले हैं और उसकी कास्ट के बारे में भी बताएंगे।
हम लोग सीरियल की कास्ट
सीरियल हम लोग में आम भारतीय मिडिल क्लास परिवार की जिंदगी को दिखाया गया है जिसमें उनकी तकलीफ और मुश्किल के साथ साथ आर्थिक मसलों की कहानी भी दिखाई गई। इस सीरियल के हर एक एपिसोड के लास्ट में एक्टर अशोक कुमार को देखा जाता था। इस शो को रात 9:00 बजे रोजाना टेलीकास्ट किया जाता था और घर-घर तक पहुंचाया जाता था। लेकिन आज हम आपको इस सीरियल की कास्ट के बारे में बताने वाले हैं और अब वह एक्टर कहां है यह भी बताएंगे।
विनोद नागपाल
विनोद नागपाल ने इस सीरियल में शराबी पिता बसेसर राम का किरदार निभाया। वह एक्टर के साथ-साथ एक क्लासिकल सिंगर है। अभी भी वह फिल्मों में एक्टिव है और शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी में भी नजर आए।
जयश्री अरोड़ा
भगवती एक हाउसवाइफ और मां का किरदार निभाती हुई नजर आई। यह किरदार जयश्री अरोड़ा ने निभाया था। उन्होंने अभी तक तकरीबन 160 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट में काम किया है। जयश्री अरोड़ा कथक और मणिपुरी डांस में पारंगत है और कई सारे टीवी सीरियल और फिल्मों भी काम कर चुकी हैं। साल 2010 से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई और टीवी पर वह पिछली बार साल 2017 में दिखाई दी थी।
राजेश पुरी
राजेश पुरी को ज्यादातर कॉमेडी सीरियल में देखा गया है और उन्होंने इस हम लोग सीरियल में ललित प्रसाद का किरदार निभाया था। सीरियल बुनियाद में उन्हें मुनीम जी के किरदार में देखा गया। साल 2022 में उन्हें टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया 2 में देखा गया।
सीमा पाहवा
सीमा पाहवा को हम लोग सीरियल में सोशल वर्कर गुणवंती का किरदार निभाते हुए देखा गया। बता दे कि उन्होंने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में उन्हें ड्रीम गर्ल 2 में भी देखा गया था।
दिव्या सेठ
दिव्या सेठ ने हम लोग सीरियल में रूपवंती यानी कि मंजिली का किरदार निभाया। जो कि एक्ट्रेस बनने की चाह रखती है। दिव्या सेठ एक जानी-मानी अभिनेत्री सुषमा सेठ की बेटी है। एक्ट्रेस को फिल्म जब वी मेट में भी देखा गया था। बता दे की साल 2022 में वेब सीरीज दुरंग में भी वह नजर आई।
सुषमा सेठ
सुषमा सेठ एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और उन्होंने हम लोग सीरियल में दादी इमरती देवी का किरदार निभाया। इसके बाद में उन्होंने दर्जनों फिल्म और टीवी सीरियल्स में भी काम किया। हालांकि अब वह एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं और एक एनजीओ के साथ में काम कर रही हैं। अक्सर उन्हें स्टूडेंट के साथ में डांस ड्रामा वर्कशॉप करते हुए भी देखा जाता है।
आसिफ शेफ
आसिफ शेफ आज के वक्त में भाभी जी घर पर है सीरियल में नजर आ रहे हैं। जहां से वह काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गए। लेकिन हम लोग सीरियल में उन्होंने काम किया और इसमें प्रिंस अजय सिंह का किरदार निभाते नजर आए।
मनोज पाहवा
मनोज पाहवा ने हम लोग सीरियल के दौरान टोनी नाम के एक लड़के का किरदार निभाया जो की मझली के साथ में भाग जाता है। मनोज ने कई सारी फिल्म और टीवी सीरियल्स में भी काम किया। आज के वक्त में भी वह फिल्मों में एक्टिव है और साल 2023 में उनकी द ग्रेट इंडियन फैमिली फिल्म भी रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications



















