#19Years: ऐश्वर्या के लिए सलमान खान की जिद, बवाल खड़ा कर दिया, अजय देवगन भी सन्न
यूं तो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है लेकिन एक दौर था कि जब सलमान की जिद ने हद पार कर दी थी। ये वाकया है 19 साल पहले आई फिल्म हम दिल दे चुके समन से जुड़ा हुआ। ये फिल्म आज के दिन रिलीज हुई थी और इस फिल्म में ऐश्वर्या के लिए सलमान खान का पागलपन इस हद तक चला गया था कि उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया था। सलमान की दीवानगी यहां तक पहुंच गई थी कि वे रियल लाइफ तो क्या ऐश्वर्या को फिल्म की कहानी में भी पाना चाहते थे।
[इतनी कम श्रीदेवी की बिटिया की फीस, पहली फिल्म में नहीं मिला भाव, जानें बाकी स्टार्स का हाल]
जी हां, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का अंतिम सीन तो आप सब जानते होंगे जहां सलमान के प्यार में पागल ऐश्वर्या एन वक्त पर उन्हें छोड़कर पति अजय देवगन के पास पहुंच जाती हैं। वहीं सलमान को इस फिल्म के अंत के इस सीन से परेशानी थी। वे इसे बदलने के लिए जिद पर अड़ गए और बवाल इतना बढ़ गया कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बुरी तरह नाराज हो गए। फिल्म का अंत तो नहीं बदला गया लेकिन इसकी वजह से सलमान की इमेज और भी बिगड़ गई।

ये किस्सा सलमान खान से जुड़े सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल वाकयों में से एक है। वहीं इसके बाद ऐश्वर्या के लिए सलमान की दीवानगी भी जगजाहिर हो गई। हालांकि फिल्म के अंत की तरह सलमान की रियल लाइफ से भी ऐश्वर्या चली गईं। आगे जानें सलमान की जिद क्या थी और इसके लिए किस हद तक गए थे दबंग खान और फिर आखिरकार क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications