'हम दिल दे चुके सनम' के BTS वीडियो ने मचाया धमाल, सेट पर यूं मस्ती करते थे सलमान-ऐश्वर्या

Salman Khan Aishwarya Rai Throwback Video: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम को एक कल्ट मूवी कहा जाता है। जिसे अभी से तकरीबन 24 साल पहले रिलीज किया गया था। फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अलावा अजय देवगन ने लीड किरदार निभाया था। दर्शकों द्वारा फिल्म की कहानी काफी पसंद की गई थी। लेकिन अब आपको बता दें कि इस फिल्म का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है।
इस बिहाइंड द सीन वीडियो में फिल्म के मेकिंग के वक्त कई सारे अनदेखे लम्हे नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आया कि कैसे एक-एक सीन को परफेक्शन देने के लिए संजय लीला भंसाली काफी मशक्कत कर रहे हैं। किसी के अलावा फिल्म के लीड किरदार अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी काफी मेहनत करते नजर आए। फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
बताया तो यह भी जाता है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी इसी फिल्म के चलते करीब आए थे। इसके बाद दोनों की अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। इस बीटीएस वीडियो में भी दोनों के केमिस्ट्री को साफ देखा जा सकता है। सलमान और ऐश्वर्या भी एक दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय कर रहे हैं। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या से अलग होने के बाद में सलमान खान अपनी फिल्म के गाने तड़प तड़प कर इस दिल से गाने को सुनकर सच में रो पड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications