..................... Hum Aapke Hain Koun clocks 25 years starring Salman Khan, Madhuri Dixit - Hindi Filmibeat

25 Years: सलमान- माधुरी की 'हम आपके हैं कौन'- नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुई ये ब्लॉकबस्टर

25 साल पहले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बॉलीवुड को उसकी सबसे यादगार फैमिली फिल्म दी थी। शायद उस वक्त उन्हें भी नहीं पता होगा कि 'हम आपके हैं कौन' एक फिल्म नहीं, बल्कि एक त्यौहार साबित होगी। सलमान खान- माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। हंसता, खेलता, लड़ता, प्यार भरा एक परिवार- जिसे भारतीय दर्शक आज भी उतना ही पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टेलीविजन पर आज 25 सालों के बाद भी 'हम आपके हैं कौन' सुपरहिट है। राजश्री प्रोडक्शन की आज भी इस फिल्म कमाई हो रही है।

हम आपके हैं कौन का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने महज 24 साल में किया था। किसी ने भी उस वक्त इस शानदार सफलता की उम्मीद नहीं की थी। बता दें, यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की ही फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी। सलमान और माधुरी के अलावा इस फिल्म में मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोकनाथ और अन्य कलाकारों ने भी यादगार अभिनय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X