..................... Hui aankh nam aur ye dil muskuraya actress Varsha Usgaonkar complete look has changed see latest pictures - Hindi Filmibeat

'हुई आंख नम और ये दिल मुस्कुराया' गाने की इस एक्ट्रेस का बदल चुका है पूरा लुक, सालों बाद हो गई हैं ऐसी

Varsh Usgaonkar

कई बार अगर आप ऑटो रिक्शा या फिर चाय और फलों की दुकान पर बैठे हुए होंगे तो 'हुई आंख नम और ये दिल मुस्कुराया' गाना आपने ज़रूर सुना होगा. दरअसल आपको बता दें कि इस बेहतरीन गाने को सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया और साल 1991 में आई फिल्म 'साथी' में इस गाने को दिखाया गया. बता दें कि उस दौर में मशहूर एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर पर इस गाने को फिल्माया था. जब भी लोग इस गाने को सुनते हैं तो हमेशा वर्षा उसगांवकर की याद उनके दिलों में आ जाती है. लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि अब एक्ट्रेस कहां है और कैसी दिखने लगी है.

महाभारत में वर्षा निभा चुकी है उत्तरा का किरदार

90 के दशक की कई सारी बेहतरीन अदाकारा ऐसी है जो कि आज के वक्त में काफी ज्यादा एक्टिव नहीं है. लेकिन आज हम आपको वर्षा उसगांवकर के बारे में बताने वाले हैं जो कि 90 के दशक की टॉप हसीनों में शुमार थी. वर्षा उसगांवकर का जन्म 18 फरवरी 1955 में गोवा के एक कोकणी परिवार में हुआ. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म 'गम्मत जम्मत' से की. इस फिल्म को 1987 में रिलीज किया गया. जिसके बाद में वर्षा उसगांवकर को 1988 में बी आर चोपड़ा के सबसे पॉपुलर सीरियल महाभारत में देखा गया. इस सीरियल में उन्होंने उत्तरा का किरदार निभाया.

कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम

इतना ही नहीं आपको बता दें कि वर्षा उसगांवकर में 1991 में आई फिल्म 'दूध का क़र्ज़' में काम किया और बॉलीवुड डेब्यू कर लिया. जिसके बाद में उन्हें अक्षय कुमार के साथ में फिल्म 'हत्या' में भी देखा गया. एक्ट्रेस ने लगभग सभी सुपरस्टार्स जैसे कि रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, जितेंद्र और नाना पाटेकर के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती के साथ में भी काम किया है. वर्षा उसगांवकर में इंसानियत के देवता, तिरंगा, शिकारी और चेहरा जैसी कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया. लेकिन इसके बावजूद भी वह बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान हासिल नहीं कर पाई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X