शाहरुख खान की इस बड़ी फिल्म को ऋतिक रोशन ने किया था रिजेक्ट- जानें क्यों!
ऋतिक रोशन अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही सुपरस्टार बन चुके थे। लेकिन उन्होंने उसके बाद धड़ाधड़ फिल्में करने के बजाए कम फिल्मों का रास्ता चुना। हाल ही में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने एक फेमस मैगजीन के वीकली कॉलम में इस बात का खुलासा किया कि ऋतिक रोशन को शाहरुख खान की मैं हू ना के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी।
बाद में शाहरुख के छोटे भाई का रोल ज़ायद खान ने निभाया था। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म को ऋतिक को लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (लकी) के रोल के लिए अप्रोच किया था। लेकिन राकेश रोशन की सलाह पर ऋतिक ने फिल्म से इंकार कर दिया। पिता राकेश रोशन का मानना था कि ऋतिक को मल्टीस्टारर फिल्में करने की बजाए सोलो फिल्मों पर फोकस करना चाहिए।

राकेश रोशन की बात को शाहरुख के साथ फराह खान ने गंभीरता से समझा और खुशी-खुशी ऋतिक को फिल्म से अलग होने की अनुमित दे दी। याद दिला दें, इससे पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में ऋतिक ने शाहरुख के छोटे भाई का रोल निभा चुके थे।
बहरहाल, यहां जानें ऋतिक रोशन ने अब तक किन बड़ी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications