स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के बावजूद ‘पठान’ में नहीं दिखे ऋतिक रोशन, यहां जाने वजह !

यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है। 4 सालों के गैप के बाद फिल्मी पर्दे पर शाहरुख खान की वापसी हुई है। इस फिल्म में स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रही फिल्म 'एक था टाइगर' और 'जिंदा है टाइगर' के टाइगर यानी सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए। फिल्म में उनका करीब 20 मिनट का कैमियो बताया जाता है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्मों के साथ ही ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' भी है। लेकिन क्या आपने गौर किया कि 'पठान' में ऋतिक रोशन नजर नहीं आए। आखिर क्या वजह हो सकती है कि पठान के साथ मिलकर टाइगर ने तो देश के दुश्मनों को मार भगाया लेकिन स्पाई यूनिवर्स का होने के बावजूद 'वॉर' से ऋतिक रोशन 'पठान' में नजर नहीं आए।
आइए हम आपको वजह बताते हैं :

ऋतिक ने कर दिया था इंकार :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' का हिस्सा बनने के लिए ऋतिक रोशन को भी ऑफर भेजा था। लेकिन ऋतिक रोशन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए ऋतिक रोशन ने कहा था कि 'वॉर' अलग फ्रेंचाइजी बनेगी। इसके अगले हिस्से पर काम 2-3 सालों के बाद शुरू होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा था, "जासूसी फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को एक साथ लाने का कोई मतलब नहीं बनता है। फ्रेंचाइजी के अंत में तीनों फिल्मों के एक्टर्स को एक साथ देखना ज्यादा मजेदार होगा।"

शाहरुख ने पहले ही किया था इशारा :
शाहरुख खान ने पहले ही इस बात का इशारा किया था कि ऋतिक रोशन फिल्म 'पठान' का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख खान से पूछा गया था कि फिल्म 'पठान' में क्या कमी है? उस समय शाहरुख ने कहा था कि वॉर देखने के बाद इसमें बस ऋतिक की कमी ही रह गयी है। हालांकि उस समय यह लगा था कि टाइगर श्रॉफ के साथ ऋतिक रोशन के लाजवाब काम को देखते हुए शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम की तरह ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

20 मिनट के कैमियो में दिखे सलमान खान :
'पठान' में सलमान खान का दमदार कैमियो देखने को मिला है। फिल्म में वह पर्दे पर 20 मिनट तक नजर आए हैं। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच आपसी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। 'करन-अर्जुन' के बाद दोनों को पहली बार साथ में एक्शन करते देखना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications