»   » ..और खत्म हुई ऋतिक- सुजैन की लव स्टोरी, कुछ अनदेखी तस्वीरें

..और खत्म हुई ऋतिक- सुजैन की लव स्टोरी, कुछ अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड के बेस्ट लुकिंग कपल ऋतिक- सुजैन के रास्ते आज से अलग हो गए हैं। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। जाहिर है इस खबर से ऋतिक रोशन के चाहने वालों को काफी गहरा झटका लगेगा। लेकिन गौरतलब है कि दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था, जिस पर कोर्ट ने मोहर लगा दी है।

आपको बता दें, ऋतिक और सुजैन के तलाक के केस की सुनवाई कोर्ट में 31 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन रितिक के पास समय ना होने की वजह से आज की डेट ली गई थी। खबरों के मुताबिक इनके दोनों बच्चे रिहान और रिधान की कस्टडी दोनों के पास रहेगी। वहीं, सुजैन द्वारा मांगे गए अलिमोनी (हर्जाना) के बारे में जानकारी नहीं मिली है। कुछ दिनों पहले इस खबर ने बाजार गर्म किया था कि सुजैन ने अलग होने के लिए 400 करोड़ की मांग की है। हालांकि बाद में दोनों ने इस खबर को बकवास बताया था। माना जा रहा है यह सबसे महंगा तलाक होगा।

स्लाइडर में देखिए ऋतिक- सुजैन की अनदेखी तस्वीरें और उनसे जुड़ी बातें:

ऋतिक-सुजैन

ऋतिक-सुजैन

रितिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। इनके दो बच्चे रिहान और रिधान हैं।

तलाक का फैसला

तलाक का फैसला

दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुज़ैन ने अपनी 14 साल की शादी के बाद अलग होने का फ़ैसला किया था।

शादी को 13 साल

शादी को 13 साल

रितिक ने 14 दिसंबर 2013 को अपने तलाक की बात कही थी। रितिक ने अपने बयान में कहा था कि सुज़ैन ने 13 साल पुरानी शादी का संबंध तोड़ने का फैसला किया।

प्यार का उपहार

प्यार का उपहार

रितिक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, "प्रेम के लिए यह मेरा सबसे बड़ा उपहार है. सुज़ैन मेरे जीवन के लिए मेरा प्यार है और हमेशा रहेगी. अगर उसकी मुस्कुराहट मेरे बगैर ज्यादा चमकदार है तो उनके लिए मेरे प्यार को इसे पूरा करना चाहिए."

 

आपसी सहमति

आपसी सहमति

हालांकि सुज़ैन ने एक अलग बयान में इसे 'हमारी अपनी निजी पसंद' बताया था।

अर्जुन रामपाल कारण?

अर्जुन रामपाल कारण?

मीडिया में ऐसी भी खबरें आईं थीं कि अर्जुन रामपाल के कारण सुजैन ने ऋतिक से तलाक मांगा था। अर्जुन रामपाल ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि दोनों के अलगाव के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।

राहें हुई जुदा

राहें हुई जुदा

पिछले 17 साल से रितिक और सुजैन एक दूसरे को जानते हैं. चार साल की कोर्टशिप के बाद 20 दिसंबर 2000 को उन्होंने शादी की थी।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X