ऋतिक ही हैं बॉलीवुड के सबसे 'काबिल' सुपरस्टार..किया था साबित..सब रह गए पीछे
आज से ठीक एक साल पहले ऋतिक रोशन की एक फिल्म रिलीज हुई थी और सबने एक बार फिर माना था कि ऋतिक रोशन किसी भी तरह के रोल में जान डाल सकते हैं और उनका वाकई कोई जवाब नहीं है। अब तक तो आपको भी याद आ गया होगा कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं।
जी हां हम बात ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म काबिल की कर रहे हैं। काबिल एक ऐसी फिल्म थी जिसमें ऋतिक रोशन ने एक अंधे शख्स की भूमिका अदा की थी। फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
Recommended Video


फिल्म उस समय शाहरुख खान की फिल्म रईस के साथ क्लैश को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। ऐसा कहा गया था कि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के रिश्तों में खटास तक आ गई थी लेकिन फिल्म बाद में दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी।
जानिए क्यों फिल्म इतनी चर्चा में रही थी और लोगों को बहुत ज्यादा पसंद भी आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











