PICS: गाना नहीं.. परफेक्ट लगा है ऋतिक- सोनम का 'धीरे धीरे' रोमांस!
[फीचर] आखिरकार ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की मोस्ट अवेटेड सांग ऑफ दि ईयर आज फैंस के सामने आ ही गई। 1990 में आई फिल्म आशिकी का सुपरहिट रोमांटिक गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना..' तो आपको याद ही होगा। बता दें, ऋतिक और सोनम इसी गाने पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
यह गाना सोमवार को सोनम ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। हालांकि गाना हमें कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाया, लेकिन कोई शक नहीं कि इस एल्बम में ऋतिक- सोनम की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिखी है।
यहां देखिए ऋतिक- सोनम की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

