..................... Hrithik Roshan Seen With Rekha His Childhood Photo Net Worth Is 3100 Crore - Hindi Filmibeat

रेखा के साथ बैठा ये बच्चा आज है 3100 करोड़ का मलिक, पहली ही फ़िल्म ने बनाया स्टार, जीत लिए 92 अवार्ड्स

Hrithik Roshan rekha

Hrithik Roshan Net Worth: सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल होती हुई नजर आ जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जो आज के वक्त में लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। इस तस्वीर में नजर आ रहा रेखा के साथ यह बच्चा आज 3100 करोड़ का मालिक बन चुका है।

अगर आप भी अभी तक इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि और कोई नहीं बल्कि ऋतिक रोशन है। क्योंकि आज के समय पर अर्बन की संपत्ति के मालिक हैं। वैसे तो इस तस्वीर में रेखा के साथ में कई सारे बच्चे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन पीछे की तरफ नजर आ रहा ये बच्चा ऋतिक रोशन है।

ऋतिक रोशन के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर काम करने से पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म आशा और 1986 की फिल्म भगवान दादा में उन्हें देखा गया था। जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे हैं। शुरू से ही वह एक्टिंग में आना चाहते थे। पहले उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और फिर साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया।

ऋतिक रोशन के साथ में इस फिल्म में अमीषा पटेल को देखा गया था। दोनों की बात और लीड एक्टर यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस परकाफी पसंद किया गया और लोग आज भी इसके गानों को काफी पसंद करते हैं। इसका डायरेक्शन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने ही किया था और पहले ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गए।

ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है ने अवार्ड के मामले में भी इतिहास रचा था। इस फिल्म ने अलग-अलग कैटेगरी में तकरीबन 92 अवार्ड जीत लिए थे। साल 2002 में ऋतिक और अमीषा की फिल्म सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली पहली फिल्म साबित हुई। इसी के चलते फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रितिक रोशन को इंडस्ट्री में पूरे 24 साल हो चुके हैं और उन्होंने इतने लंबे करियर में अच्छी खासी शान और शोहरत प्राप्त की है। डीएनए की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि एक्टर की टोटल नेटवर्थ तकरीबन 3100 करोड़ की बताई जाती है।

Read more about: hrithik roshan rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X