ऋतिक रोशन ने हेमा मालिनी, श्रीदेवी से लेकर सलमान, अनिल कपूर के साथ किया है काम, क्या आपने देखी हैं ये फिल्में!

hrithik-roshan-rare-movies-hrithik-roshan-films-with-hema-malini-sridevi-salman-shahrukh-anil-kapoor

Hrithik Roshan: एक तरफ सिनेमाप्रेमी YRF की जासूसी दुनिया में ऋतिक रोशन, शाहरुख़ ख़ान और सलमान खान के मिलन का इंतजार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर फिल्म फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर साथ आने वाले हैं। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि ऋतिक रोशन पहले भी इन तीनों के साथ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

वहीं, ऋतिक रोशन ने काफ़ी अभिनेत्रियों के साथ अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक ने बाल कलाकार के रूप में श्रीदेवी और हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ भी स्क्रीन साझा किया है!

बतौर मेनलीड एक्टर ऋतिक रोशन के अभिनय की शुरुआत साल 2000 में फिल्म कहो ना... प्यार है से हुई, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। लेकिन बता दें, इससे पहले भी अभिनेता कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके थे। ऋतिक ने 6 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम शुरु कर दिया था। यहां देंखे किन फिल्मों से जुड़े थे ऋतिक-

आशा (1980)

छह साल की छोटी उम्र में, ऋतिक रोशन ने जीतेंद्र की फिल्म आशा के एक गीत 'जाने हम सड़क के लोगों' में पहली बार पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गाने में ऋतिक भीड़ के साथ डांस भी करते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनेता के नाना जे ओम प्रकाश ने किया था।

आप के दीवाने (1980)

उसी साल, ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म आप के दीवाने में अभिनय किया। ऋतिक रोशन ने फिल्म के एक गाने में फ्लैशबैक सीक्वेंस के लिए राकेश रोशन के किरदार की छोटी उम्र की भूमिका निभाई।

आस पास (1981)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अभिनीत एक और गीत 'शहर में चर्चा है' में उपस्थिति दर्ज कराते हुए, ऋतिक रोशन ने हेमा मालिनी के साथ पिंक में ट्विनिंग करते हुए प्यारा डांस किया।

आसरा प्यार दा (1983)

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक रोशन एक पंजाबी फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। आसरा प्यार दा फिल्म के एक गीत में ऋतिक रोशन ने राज बब्बर और नवीन निश्चल के साथ नृत्य करते हुए अपने भांगड़ा कौशल का प्रदर्शन किया।

भगवान दादा (1986)

भगवान दादा बाल कलाकार के रूप में ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म थी, जहां उन्होंने पहली बार अभिनय कर, ड्रामा के साथ डॉयलॉग्स के सीन्स शामिल थे, जबकि पहले उन्हें केवल गीतों की झलक और कुछ दृश्यों में देखा गया था। एक्शन, डांस, ड्रामा के साथ, ऋतिक रोशन ने एक सीन के लिए प्रतिष्ठित दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी और लेजेंडरी रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा की।

खेल (1992)

अपने अभिनेता से फिल्म निर्माता बने पिता राकेश रोशन के साथ एक AD के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए, ऋतिक ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर खेल के लिए अपने पिता से फिल्म निर्माण का पहली ट्रेनिंग लिया।

करण अर्जुन (1995)

ऋतिक ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ राकेश रोशन की 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन के लिए काम किया था, जिसमें दोनों सुपरस्टार पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नज़र आए थे।

कोयला (1997)

कहो ना.. प्यार है में प्रमुख अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत करने से पहले एक AD के रूप में ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म राकेश रोशन की कोयला थी, जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया था, उसके बाद, ऋतिक ने शाहरुख खान के साथ कभी ख़ुशी कभी ग़म में स्क्रीन साझा की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X