15 साल पहले आई ऐसी फिल्म, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड्स, सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म
बॉलीवुड में यूं तो कई फिल्में आती रहती हैं लेकिन कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो ऑडिएंस को सालों-साल तक याद रह जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 15 साल पहले आई थी। जिसमें एक ऐसा सुपरहीरो नजर आया जो अगली 3 सीक्वल तक ताबड़तोड़ कमाई करता रहा। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 2003 में आई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म कोई मिल गया कि।
[21Years: ऐसी धमाकेदार एंट्री, ब्लॉकबस्टर हो गई फिल्म, आज तक नहीं भूले लोग]
ये फिल्म सुपरहीरो और साइंस फिक्शन कैटेगरी में भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इन फिल्म में न सिर्फ ऋतिक और प्रीति ने तारीफें बंटोरी थीं बल्कि फिल्म के एलियन कैरेक्टर यानी जादू ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। बाद में इस फिल्म के दो और सीक्वल आए जिसमें लोगों को उनका सुपरहीरो कृष मिला।

बात करें बॉक्स ऑफिस की तो ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी। तो बॉलीवुड की इस शानदार फिल्म के 15 साल पूरे होने पर आगे जानें ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 बड़ी फिल्मों के बारे में पूरी डीटेल-


Click it and Unblock the Notifications