Alert सलमान को कड़ी टक्कर..2 ब्लाॅकबस्टर फिल्मों में ऋतिक की एंट्री FIX
काबिल के ब्लाॅकबस्टर कमाई के बाद ऋतिक रोशन के लिए आने वाला समय दोबारा करोड़ों की कमाई लेकर आनेवाला है। आखिर कैसे।
ऋतिक रोशन के लिए काबिल एक बार फिर से बॉलीवुड में उन्हें दमदार तरीके से खड़ा करने में कामयाब हुई है। मोहनजोदड़ो के बाद जिस तरह उनके स्टारडम पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया था। साल की शुरुआत में काबिल इसका करार जवाब लेकर आयी है ।
100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई ने बॉलीवुड में उनके लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। एक तरफ जहां वह हिंदी सिनेमा में अपने अगले कदम की प्लानिंग बेहद ध्यान से कर रहे हैं।

वहीं कई फिल्मों की स्क्रिप्ट का चयन करने से पहले अब वह किरदार और कहानी पर अधिक बल दे रहे हैं।इसमें कोई दोराय नहीं है कि आने वाले 2 साल ऋतिक के करियर के लिए प्रमुख माना जा रहा है।
इसकी वजह वो दो बड़ी फ़िल्में हैं जिनकी चर्चा लंबे समय से शुरू है । कृष 4 और कबीर खान की आने वाली फ़िल्म ऋतिक के करियर के लिए बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आएगी।
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए उन्हीं फिल्मों को महत्व देंगे,जो हिंदी सिनेमा के चलन में है।जल्द ही ऋतिक बॉलीवुड के टॉप 3 सुपर स्टार की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे। आखिर कैसे ,यहां देखें एक खास रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications