डीनो मारियो के फिटनेस सेंटर में युवा फ्री में लेंगे फिटनेस ट्रेनिंग
फिल्मी पर्दे से गायब अभिनेता डीनो मारियो आजकल निजी कामों में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। हाल ही में डीनो मारियो ने मुम्बई के लोगों को फिट रखने के लिए फिटनेस सेंटर की दूसरी ब्रांच खोली है। डीएम फिटनेस सेंटर की ये दूसरी ब्रांच उन्होंने फाइव गार्डन, मटूंगा में खोली है। डीनो मारियो के फिटनेस सेंटर का उदघाटन करने डायनेमिक यूथ लीडर आदित्य ठाकरे और रितिक रोशन पहुंचे थे। डीएम फिटनेस सेंटर में मुम्बई के बहुत सारे युवा निशुल्क ही फिटनेस सेवाएं लेते हैं।
मुम्बई के छोटे इलाके में डीनो मारियो सभी लोगों के लिए इस तरह के सेंटर खोलते हैं। इतना ही नहीं आदित्य ठाकरे के लिए मिलकर डीनो मारियो ऐसे ही 150 फिटनेस सेंटर खोलने के लिए प्रयासरत है। डीनो मारियो के पहले फिटनेस सेंटर से फैंस की यादें जुड़ी हुई हैं। डीनो के सबसे पहले सेंटर का उदघाटन दोस्त बिपाशा बसु ने किया था। तो स्लाइडर को आगे बढ़ाकर देखिए डीनो मारियो के फिटनेस सेंटर के उदघाटन कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें.........


Click it and Unblock the Notifications