'इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं,इलाज...', दिमागी डॉक्टर तक पहुंचा ऋतिक कंगना का मामला

Hrithik Roshan On Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड की एक विवादित एक्ट्रेस मानी जाती है और हाल ही में उन्होंने राजनीति में रुख किया है। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा और भाजपा की तरफ से उन्होंने जीत भी हासिल की। इसके बाद में उन्हें एयरपोर्ट पर एक महिला सिपाही से थप्पड़ पड़ा इसके बाद वह और भी ज्यादा चर्चा में आ गई।
कंगना रनौत को पड़े हुए थप्पड़ के बाद में ऋतिक रोशन भी उसके सपोर्ट में आ गए थे। इस दौरान एक्टर ने भी उनके साथ दिया और एक बार फिर से दोनों की चर्चा होने लगी। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के अफेयर की चर्चा थी। लेकिन बाद में दोनों की ऐसी दुश्मनी हुई कि उन्हें कोर्ट और कचहरी के चक्कर काटने पड़े।
कंगना रनौत की माने तो आपको बता दें कि वह और ऋतिक रोशन रिलेशनशिप में हुआ करते थे। हालांकि इस बात को एक्टर ने साफ ना कर दिया था और इसी के चलते कंगना ने उनके खिलाफ एक्शन ले लिया था। एक्ट्रेस ने एक्टर के घर पर लीगल नोटिस जारी किया। हालांकि फिर एक्टर ने भी उन्हें नोटिस भेजा और अफेयर वाली बात को वापस लेने को कहा।
ऋतिक रोशन ने तब कंगना रनौत को लेकर कहा था कि वह अपना मेंटल हेल्थ चेकअप कराए। उनकी मानसिक हालत खराब हो चुकी है। जिस पर कंगना रनौत ने भी पलटवार किया और कहा कि ऋतिक खुद मानसिक का समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह किसी को भी दुख पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications