इस सुपरस्टार के बेटे को डेट कर रही थी ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, आज भी है दोनों के बीच गहरी दोस्ती

ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर हैं और आपको बता दें कि वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दे कि उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान के साथ में शादी की थी। लेकिन साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। अब पिछले कुछ वक्त से उनका नाम सभा आजाद के साथ में जोड़ा जा रहा है जो की एक मशहूर अभिनेत्री है। दोनों एक दूसरे के साथ में पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करते हुए भी नजर आते हैं।
नसरुद्दीन शाह के बड़े बेटे को डेट कर रही थी सबा आजाद
सबा आजाद और ऋतिक रोशन दोनों का ही अपना एक अतीत है। ऋतिक से पहले सब आजाद का भी एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था जिसके साथ में वह 7 साल तक रिलेशनशिप में रही। दोनों लिव-इन में रहते थे। बता दे की सभा आजाद का बॉयफ्रेंड बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसरुद्दीन शाह के बड़े बेटे इमाद शाह थे।
इमाद और सबा अभी भी हैं अच्छे दोस्त
इमाद शाह का पूरा नाम इमादुद्दीन शाह बताया जाता है। बता दे कि वह नसरुद्दीन और रत्ना पाठक के बड़े बेटे हैं। अपने माता-पिता की तरह ही इमादुद्दीन भी एक मशहूर एक्टर है और एक सिंगर भी है। सबा और इमाद एक ही म्यूजिक बैंड में काम किया करते थे और दोनों ने साल 2013 से लेकर साल 2020 तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन ब्रेकअप के बावजूद वह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और बैंड के लिए साथ मिलकर म्यूजिक बनाते हैं।
इमाद और सबा का करियर
इमाद के करियर की शुरुआत साल 2006 के दौरान हुई। उन्होंने अपने पिता की फिल्म यूं होता तो क्या होता से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टर को दिल दोस्ती वगैरा मूवी में भी देखा जा चुका है। अगर हम सभा आजाद की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2008 में दिल कबड्डी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद में उनको मुझसे फ्रेंडशिप करोगे फिल्म में भी देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











