#12Years सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, भारत का पहला जबरदस्त सुपरहीरो, चौंक जाएंगे आप!
बॉलीवुड की बात करें तो यहां हर साल कई फिल्में बनती हैं, कुछ सुपरहिट होती हैं, कुछ ब्लॉकबस्टर तो कुछ फ्लॉप भी हो जाती हैं। ऐसे में कम ही फिल्में हैं जो सालों-साल तक ऑडिएंस के दिलों में जगह बना पाती हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है ऋतिक रोशन की फिल्म कृष। कृष को रिलीज हुए आज 12 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो ब्लॉकबस्टर थी ही इसके साथ ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म भी बन गई। इस फिल्म के बाद सुपरहीरो कृष ऐसा मशहूर हुआ कि इस फिल्म का चौथा पार्टी भी आने जा रहा है।
[Race 3: एक हफ्ते में तोड़े 7 रिकॉर्ड, फिर भी फिसड्डी हुए सलमान खान, जानें कैसे]
फिल्म के एक्शन सीन से लेकर रोमैंटिक सीन तक सब कुछ ब्लॉकबस्टर रहा। आलम यहां तक था कृष भारत का वो सुपरहीरो बन गया जिसके मास्क से लेकर टी-शर्ट और कॉस्ट्यूम तक का अपना मार्केट हो गया। कृष ऋतिक रोशन की सबसे सफल फिल्मों में से एक है और हो भी क्यों ने इसके लिए न सिर्फ मेकर्स ने जी-तोड़ मेहन की बल्कि ऋतिक ने भी अपनी जान दांव पर लगा दी।

जी हां! ऋतिक के जान दांव पर लगाने वाला किस्सा जानकर आप भी चौंक जाएंगे। वहीं इस फिल्म के लिए प्रियंका को चुने जाने का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। कृष के 12 साल पूरे होने के मौके पर जानें इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें और जानें किस तरह मरने की कगार पर पहुंच गए थे ऋतिक रोशन-


Click it and Unblock the Notifications











