ये मशहूर एक्टर एक बार में खाता है 25 समोसे, खुद किया कबूल, फिटनेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी कर देता है फेल

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कुछ एक्टर्स तो ऐसे भी है जो काफी ज्यादा फूडी है। इस मामले में सबसे पहला नाम श्रद्धा कपूर का ही आ जाता है। हालांकि आज हम आपके श्रद्धा कपूर के बारे में नहीं बल्कि एक ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे जो एक बार में 25 समोसे खा लेते हैं।

लेकिन इसके बावजूद भी उन एक्टर को बॉलीवुड का हैंडसम हंक कहा जाता है। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की। रितिक रोशन ने हाल ही में जूम टीवी के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें समोसे खाना बहुत अच्छा लगता है। एक्टर ने इस बात का खुलासा खुद किया था।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। लेकिन इसके अलावा वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी तारीफें बटोरते हैं। दरअसल एक्टर ने अपनी मस्कुलर बॉडी और सख्त वर्कआउट रूटिंग के चलते खुद को काफी फिट रखा हुआ है।

लेकिन आपको बता दें कि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि ऋतिक रोशन एक बार में 25 समोसे खा सकते हैं। दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने खुद कबूल किया था की फिल्म देखते समय वह चार समोसन से शुरुआत करते हैं और इसकी गिनती बढ़ती चली जाती है। यह खुलासा उन्होंने फिल्म 'काबिल' के प्रमोशन के दौरान किया था।

इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन से जब सवाल किया गया कि वह एक बार में कितने समोसे खा सकते हैं तो उन्होंने जवाब में बताया कि वह 25 समोसे एक बार में खा सकते हैं। फिल्म देखते वक्त वह चार समोसन से शुरुआत करते हैं और इसमें हर समोसे के दो हिस्से होते हैं। कुल मिलाकर 8 समोसे हो जाते हैं। इस बात को सुनकर एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैरान हो गई थी।

हालांकि इंटरव्यू लेने वाले होस्ट ने सवाल किया कि आखिरकार इतने सारे समोसे से जाते कहां हैं? तब ऋतिक रोशन ने मजाक में कहा कि मेरे अंदर। हालांकि अगर हम अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि आखिरी बार उनको 'फाइटर' फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ में देखा गया था। उन्हें कियारा आडवाणी के साथ 'वॉर 2' में भी देखा जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X