जब करीना कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे ऋतिक रोशन, शादी के बाद किया था ये खुलासा?

hrithik roshan, kareena kapoor khan

Hrithik Roshan Birthday- आज 10 जनवरी है और सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बेशक इस वक्त उनकी लाइफ काफी सही चल रही है और वो सबा खान को डेट कर रहे हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम एक मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ा था।

जी हां, हम ऋतिक के करियर के शुरुआती दौर की बात कर रहे हैं जब चर्चा हुई थी कि अभिनेता अपनी को स्टार करीना कपूर को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों के सामने आने के बाद ऋतिक ने खुद सामने आकर बात की थी और सबकुछ क्लियर किया था।

इन दोनों सितारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन आखिरी बार साल 2003 में ये 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में दिखे थे। ये वो दौर था जब ऋतिक रोशन की शादी होने वाली थी लेकिन लगातार करीना कपूर के साथ उनके संबंधों को लेकर खबरें भी आ रही थीं।

दोनों की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन भी नहीं आ रहा था। हालांकि ऋतिक रोशन काफी जल्दी सुजैन से शादी करने वाले थे।

शादी के बाद ऋतिक रोशन ने खोला राज

करीना कपूर के साथ रिश्ते को लेकर ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होने हंसते हुए इस बात को सिरे खारिज करते हुए सिर्फ एक अफवाह बताई थी। उन्होने कहा था, "शुक्र है कि जो लोग मायने रखते हैं, मेरे दोस्त और परिवार, जिनमें सुज़ैन भी शामिल हैं, ने मुझ पर इतना भरोसा किया कि ऐसी आधारहीन रिपोर्टों पर विश्वास नहीं किया।" इसके बाद लोग करीना के जवाब का इंतजार कर रहे थे जो कि कभी नहीं आया।

सुजैन से भी हुआ तलाक

हालांकि एक वक्त के बाद ऋतिक रोशन और सुजैन खान भी एक दूसरे से अलग हो गए। इस वक्त ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्दी ही दोनों शादी भी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X