Birthday- ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स और मजेदार फैक्ट्स
ऋतिक रोशन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जनवरी 1974 को जन्मे ऋतिक रोशन को आज बॉलीवुड में हैंडसम हंक के नाम से जाना जाता है। उनके करोड़ों फैंन हैं जो उनकी एक झलक पाने को तरसते हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की एक से एक शानदार फोटो वीडियो देखने को मिलती हैं। उन्होंने अपने करियर में ढेरों फिल्में की हैं जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला है।ऋतिक रोशन ने इसलिए की सत्ते पे सत्ता रिजेक्ट, कारण आपको भी खुश कर देगा
राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन कामयाब अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी कला से सभी को खुश किया है। साल 2000 में 'कहो न प्यार है' फिल्म से ऋतिक रोशन ने डेब्यू किया और इस फिल्म में अमीषा पटेल के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। ऋतिक ने पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि वह इस रेस में काफी आगे तक जाएंगे।

इस फिल्म के बाद उनकी सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने अपने शानदार करियर में तमाम सुपरहिट एक्ट्रेस के साथ भी काम किया। ऋतिक रोशन ने अपने करियर में 'सुपर 30', 'कहो न प्यार है', 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'कृष', 'मुझसे दोस्ती करोगी', 'कभी खुशी कभी गम', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'लक्ष्य', 'कृष 3', 'जोधा अकबर', 'अग्निपथ', 'काबिल' 'बैंग बैंग', और वॉर जैसी ढेरों फिल्में की हैं।
ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई और उन्होंने लाखों फैंस का दिल भी जीता। इसी कामयाब अभिनेता ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही इससे पहले पढ़ा हो।


Click it and Unblock the Notifications











