हम तुम के 16 साल: सैफ को मिला नेशनल अवॉर्ड, मचा था बवाल, ऋतिक और आमिर ने कर दी थी रिजेक्ट
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम तुम' को 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इतना ही नहीं, इस मामले पर विवाद भी खड़ा हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुणाल कोहली की फिल्म 'हम तुम' सैफ अली खान को नहीं बल्कि ऋतिक रोशन, आमिर खान और विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी। लेकिन तीनों एक्टर ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया और इसका फायदा सैफ अली खान को मिला।
साल 2004 में आई फिल्म 'हम तुम' न केवल हिट हुई बल्कि हमेशा के लिए यादगार बन गई। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा ऋषि कपूर, किरण खेर, जिम्मी शेरगिल, अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में नजर आए। उस समय इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ का बिजनेस किया होगा। पैसों से कहीं ज्यादा ये फिल्म सैफ के करियर के लिए खास थी। जिसने सैफ का नया अवतार दर्शकों को दिखाया। उनका कूल और कॉमेडी वाला अंदाज सबको खूब पसंद आया।
सैफ अली खान को कॉमेडी, एक्शन और हाल में रिलीज हुई 'तानाजी' में नेगेटिव रोल में देख चुके हैं। 'हम तुम' वो फिल्म थी जिसने ढेरों अवॉर्ड और लोगों का दिल जीता था। आइए 'हम तुम' से जुड़ी इंटरस्ट्रिंग बातें आपको बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











