कंगना का एक्स हुआ फ्लॉप फिल्मों से परेशान... फिर दो साल का ब्रेक लेकर फिर दी ऐसी फिल्म कि..

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के बलबूते पर आज के समय में एक खास पहचान हासिल की है।
ऋतिक रोशन ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने नाना जे. ओमप्रकाश द्वारा निर्देशित तीन फिल्मों में बिना श्रेय के काम किया। जिसमें पहली फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई आशा, दूसरी फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई भगवान दादा थी।
पहली ही फ़िल्म से छा गए थे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने बचपन में ही सोच लिया था कि उन्हें बड़े होकर एक्टर बनना है। इसके बाद साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म को एक्टर के पिता राकेश रोशन द्वारा ही निर्देशित किया गया।
इस फिल्म के जरिए एक्टर को दो फिल्म फेयर पुरस्कार मिले जो कि बेस्ट मेल डेब्यू और बेस्ट एक्टर का था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ में अमीषा पटेल नजर आई थी।
शुरू में ही डगमगा गया था ऋतिक का करियर
ऋतिक रोशन की पहली फिल्म रिलीज होने के बाद में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई। लेकिन साल 2002 से लेकर साल 2004 के बीच उनकी सारी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगी।
आप मुझे अच्छे लगने लगे और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। यह सभी फिल्में फ्लॉप चली गई। हर किसी को लगा कि एक्टर का अब करियर खत्म हो चुका है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने 2 साल का ब्रेक लिया।
2 साल के ब्रेक के बाद किया कमबैक
ऋतिक रोशन की इसी दौरान एक फिल्म कोई मिल गया बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हिट हो गई थी। लगातार फ्लॉप फिल्में देकर एक्टर ने 2004 के बाद में 2 साल का फिल्मों से ब्रेक लिया और 2006 में बड़े पर्दे पर एक बार फिर से कम बैक किया। कम बैक के बाद में एक बार फिर से वह सुपरस्टार की श्रेणी में आ गए। साल 2006 में आई फिल्म कृष ने उनको रातों-रात सुपरस्टार बना डाला।
ऋतिक रोशन ने लगातार दी हित फ़िल्में
फिल्म कृष के बाद में ऋतिक रोशन ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट जाती गई। इसके बाद में एक्टर ने धूम 2 फिल्म में धमाल मचा दिया। ऋतिक रोशन को आज के समय में बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन भी कहा जाता है। एक्टर की गजब की फैन फॉलोइंग भी बन चुकी है और उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार भी रहता है।


Click it and Unblock the Notifications