..................... Hrithik Roshan 100 Rupees First Earning Now Became A Superstar - Hindi Filmibeat

100 रुपये से शुरू हुआ सफर, सेट पर करते थे झाड़ू पोंछा… फिर ऐसे सुपरस्टार बने ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan First Salary: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अभी के वक्त में वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और इतना ही नहीं अपने अंदाज की वजह से भी वह काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन इस मुकाम पर जहां वह पहुंचे हैं इसके लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है।

Hrithik Roshan

बचपन से ही फिल्मों से जुड़ाव

ऋतिक का जन्म मशहूर फिल्म मेकर राकेश रोशन के बेटे के तौर पर हुआ। इसी की वजह से बचपन से ही वह ज्यादातर फिल्म सेट पर ही अपना वक्त बिताते थे। कैमरा से लेकर लाइट्स और एक्शन उनके लिए बचपन से ही बहुत ज्यादा आम था।

100 रुपये से हुई शुरुआत

बहुत कम लोगों को पता है कि ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। साल 1980 की फिल्म आशा में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें जितेंद्र के साथ में डांस करने का मौका मिला। इसके लिए उन्हें सिर्फ ₹100 मिले थे जो उनकी पहली फीस थी।

आम इंसान की तरह किया काम

ऋतिक रोशन भले ही एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते थे लेकिन इसके बावजूद भी कभी उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। उन्होंने अपने पिता के साथ में करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। तब उन्होंने सेट पर झाड़ू पोछा लगाने से लेकर चाय देने जैसे छोटे-मोटे काम भी किए हैं।

खुद पर किया सबसे ज्यादा काम

ऋतिक सिर्फ सेट पर ही काम नहीं करते थे बल्कि खुद को भी बेहतर बनाने की कोशिश करते थे। शूटिंग खत्म हो जाने के बाद में वह सीन को खुद करके भी देखते थे, जिससे कि वह अपनी गलतियों को सुधार सके। यही आदतों ने दूसरों से भी अलग बना देती है।

ऋतिक रोशन का करियर

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है ने ऋतिक रोशन की पूरी जिंदगी को बदल कर रख दिया था। इसके बाद में वह रात हो रात सुपरस्टार बन गए थे और हर तरफ उनका नाम गूंजने लगा था। इसके बाद में उन्होंने कोई मिल गया, कृष, धूम 2, जोधा अकबर और फाइटर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आज के वक्त में उन्हें ग्रीक गॉड भी कहा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X